20 लाख के ईनामी 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Updated on 05-04-2025 12:57 PM

सुकमा  अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते दबाव के फलस्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय 1 महिला सहित 4 नक्सलियों संतोष उर्फ सन्ना बारसे पिता स्व. देवा (पूर्व पीएलजीए बटालियन नम्बर 1, कम्पनी नं. 1, सेक्सन सी पार्टी सदस्य, ईनामी 8 लाख रूपये) उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी पूवर्ती ओईपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, अरूण उर्फ माड़वी हुर्रा पिता देवा (पश्चिम बस्तर डिवीजन कम्पनी नम्बर 2 प्लाटून नम्बर 1 का पार्टी सदस्य, ईनामी 8 लाख रूपये) उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी कयैरदुलेड़ थाना चिंतागुफा जिला सुकमा, सोड़ी मुक्का पिता भीमा (तुमालपाड़ आरपीसी मिलिषिया कमाण्डर, ईनामी 2 लाख) उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी एंटापाड़ा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा एवं माड़वी रोशनी पिता कोसा पति उरूण उर्फ माड़वी हुर्रा (पामेड़ एरिया कृषि कमेटी पार्टी सदस्या इनामी 2 लाख) निवासी कैयरदुलेड़ थाना चिंतागुफा जिला सुकमा (छ.ग.) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा , दीपक कुमार साहु कमांडेंट 131वाहिनी सीआरपीएफ, सुरेश सिंह पायल, द्वितीय कमान अधिकारी, डीआईजी ऑफिस सुकमा, अभिषेक वर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, मनीष रात्रे उप पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान सुकमा एवं निरी. करुणाकर बेहेरा, 2 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया है।
नक्सली संतोष उर्फ सन्ना बारसे पिता स्व. देवा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 131 वाहिनी सीआरपीएफ, नक्सली अरूण उर्फ माड़वी हुर्रा पिता देवा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में थाना चिंतागुफा पुलिस बल, नक्सली सोड़ी मुक्का पिता भीमा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल आसूचना शाखा एवं महिला माड़वी रोशनी पिता कोसा पति उरूण उर्फ माड़वी हुर्रा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 2 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा के कार्मिकों का योगदान रहा। उपरोक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन के नये पुनर्वास नीति छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति -2025 के तहत् 50-50 हजार रूपये के मान से प्रत्येक को प्रोत्साहन राशि व कपड़े प्रदान किया गया एवं अन्य सुविधायें प्रदान करायें जायेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.