45 लाख के घोटाले में कार्यपालन अभियंता समेत चार पर गिरी गाज

Updated on 08-08-2024 12:41 PM
जबलपुर। मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी की श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना दोंगलिया (खंडवा) में मटेरियल सप्लाई में घोटाला हुआ था। सप्लाई करने वाली कंपनी ने 45 लाख रुपये कीमत के उपकरण की जगह कबाड़ बाक्स में भरकर भेज दिया था। कंपनी की जांच में भी यह साबित हो चुका है, जिसके बाद प्रबंधन ने इस मामले में कार्यपालन अभियंता समेत चार को निलंबित कर दिया है।

मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं करवाया

कंपनी की पूरी कार्रवाई में मामले में अहम जिम्मेदारों को नजरअंदाज किया गया है जिस वजह से प्रबंधन की नियत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इतना ही नहीं घोटाला साबित होने के बाद भी मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं करवाया गया है।

मुख्यालय से एक चार सदस्यों की समिति गठित

बिजली कंपनी श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में की गई मटेरियल सप्लाई के बाक्स में स्क्रेप मिला था। पावर जनरेटिंग कंपनी ने इस बात को गंभीर मानते हुए त्वरित रूप से जांच करने के लिए मुख्यालय जबलपुर से एक चार सदस्यों की एक समिति गठित की।

प्राथमिक जांच कर रिपोर्ट कंपनी प्रबंधन को सौंपी

समिति ने श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में जा कर प्राथमिक जांच कर अपनी रिपोर्ट कंपनी प्रबंधन को सौंपी।जिसके आधार पर कंपनी ने कार्यपालन अभियंता रामराज पटेल, अनुज विश्वकर्मा सहायक अभियंता सर्विसेज, अरूण विश्वकर्मा सहायक अभियंता स्टोर और सुरक्षा कर्मचारी मुकेश घिघोड़े को निलंबित कर दिया है।

सप्लाई करने वाली कंपनी के विरूद्ध कार्रवाई

कंपनी प्रबंधन द्वारा विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर मटेरियल सप्लाई करने वाली फर्म मेसर्स क्रिशिव पावर बिरसिंगपुर के विरूद्ध कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई। इसके अलावा मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कम्पनी द्वारा फर्म को किए गए आदेशों के परिपालन को तुरंत प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।

पहले ही तबादला, आपराधिक मामला क्यों दर्ज नहीं करवाया

जिस ताप गृह में यह उपकरण की फर्जी सप्लाई हुई थी उसमें अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेंद्र साहू को जांच रिपोर्ट के अमल में आने के एक दिन पहले ही सिंगाजी ताप विद्युत गृह से बिरसिंहपुर के संजय गांधी ताप विद्युत गृह में अतिरिक्त मुख्य अभियंता पदस्थ किया गया है। घोटाला साबित होने के बाद भी कंपनी ने इस प्रकरण में आपराधिक मामला क्यों दर्ज नहीं करवाया।

सभी के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

पावर जनरेटिंग कम्पनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने कहा कि कंपनी को नुकसान पहुंचाने वाले अभियंताओं, कर्मचारियों, सप्लायर व ठेकेदारों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.