एमपी ट्रायथलॉन अकादमी के चार खिलाड़ियों का चयन:एशिया चैंपियनशिप में करेंगे अगुवाई, 27 अक्टूबर को रवाना होगी टीम

Updated on 28-10-2025 03:28 PM

एमपी राज्य ट्रायथलॉन अकादमी भोपाल के चार खिलाड़ी आद्यया सिंह, दुर्विसा पवार, रोशन गोंड और अभिषेक मॉडनवाल का चयन एशिया ट्रायथलॉन जूनियर एवं अंडर-23 चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक अकाबा (जॉर्डन) में आयोजित की जाएगी। टीम सोमवार को मुख्य कोच कैप्टन मनोज कुमार झा के नेतृत्व में रवाना होगी।

यह चैंपियनशिप एशिया की प्रतिष्ठित स्पर्धाओं में से एक मानी जाती है, जिसमें महाद्वीप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भाग लेते हैं। प्रतियोगिता युवा ट्रायथलीट्स के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता साबित करने और भविष्य की ओलंपिक तैयारियों का अहम अवसर होगी। एमपी अकादमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चयन शिविर में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह स्थान हासिल किया है।

जताई पदक की उम्मीद खेल और युवा कल्याण विभाग के संचालक राकेश गुप्ता और संयुक्त संचालक बीएस यादव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा “हमारे खिलाड़ी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि यह टीम देश और प्रदेश दोनों के लिए गौरव लेकर लौटेगी। मुख्य कोच कैप्टन मनोज कुमार झा ने बताया कि खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जिससे खिलाड़ियों का प्रदर्शन और निखरा है।

क्या है ट्रायथलॉन ट्रायथलॉन एक बहु-खेल धीरज प्रतियोगिता है जिसमें तीन क्रमिक खेल शामिल हैं, इसमें तैराकी, साइकिलिंग और दौड़ना शामिल है। एथलीट इन तीनों स्पर्धाओं को लगातार करते हैं और जो सबसे पहले फिनिश लाइन तक पहुंचता है, वह विजेता होता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.