चार टेलीकॉम कंपनियों ने डार्क फाइबर लीज पर ली, इससे दूरदराज के इलाकों में भी मिलेगी 5जी इंटरनेट कनेक्टिविटी

Updated on 03-08-2024 11:58 AM

देश की चार सेल्यूलर कंपनियों ने मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (ट्रांसको) द्वारा ट्रांसमिशन लाइनों में बिछाई गई डार्क फाइबर को किराए पर ले लिया है। जंगल, दुर्गम इलाकों, पहाड़ों पर लगी ट्रांसमिशन कंपनी की लाइनों के ऑप्टिकल ग्राउंड वायर की 8(4 पेयर) डार्क फाइबर लीज पर दी गई हैं। इससे दूरदराज के इलाकों में भी 5जी इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलने लगेगी। इन चारों कंपनियों ने लीज पर यह सुविधा ओपन टेंडर के द्वारा प्राप्त की है।

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि ट्रांसको ने नियामक आयोग के समक्ष अपनी ट्रांसमिशन लाइन की आठ डार्क फाइबर को लीज पर देने के लिए अनुमति मांगी थी। इस पर सुनवाई के बाद आयोग से कंपनी को इसकी परमिशन मिल गई है। मप्र में 3 करोड़ से ज्यादा एंड्रॉइड मोबाइल यूजर्स हैं। सैकड़ों दफ्तरों और घरों में भी इससे 5G इंटरनेट ब्रॉड बैंड की स्पीड बढ़ जाएगी।

फैक्ट फाइल

  • 43400 सर्किट किमी की लाइन बिछी है ट्रांसको की
  • 6000 किमी लाइन में अभी 24 पेयर फाइबर लगाए जा चुके हैं
  • 11000 किमी तक लगाने की मंजूरी मिली है

इस तरह समझें... क्या है ओपीजीडब्ल्यू

ट्रांसको के एमडी सुनील तिवारी ने बताया कि ऑप्टिकल ग्राउंड वायर (ओपीजीडब्ल्यू) केबल है। केबल के भीतर ऑप्टिकल फाइबर के बीच जो हाई स्पीड डेटा होता है, उसे इंटर-कनेक्शन के लिए तीसरे पक्ष को बेचा जा सकता है। ट्रांसको ने 11 हजार किमी पावर ट्रांसमिशन लाइन में अभी 24 पेयर फाइबर लगाए हैं। ट्रांसमिशन लाइन में तीन तार फेस के लिए और एक अर्थिंग के लिए होता है। इस तार के ऊपर से अर्थिंग का काम हो जाएगा इसके बीच में हमने ऑप्टिकल फाइबर केबल डाली है। इसी से डाटा कम्युनिकेट होगा। इससे कंपनी को साल में 70 करोड़ की आय होगी।

डाटा की रफ्तार का गणित... डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम के रिटायर्ड डायरेक्टर जनरल महेश शुक्ला बताते हैं कि 5G टेक्नोलॉजी में डाटा की रफ्तार एक गीगा प्रति सेकंड तक होती है। 1 गीगा बाइट (जीबी) मतलब 1000 एमबीपीएस प्रति सेकंड। ऑप्टिकल फाइबर 10 जीबीपीएस के हिसाब से डाटा संचारित करने के लिए सक्षम होती है।

3G से 5G तक की स्पीड

  • 3G: 200 केबीपीएस से लेकर 2 एमबीपीएस तक
  • 4G: 500 एमबीपीएस
  • 5G: 1 जीबीपीएस से लेकर 10 जीबीपीएस तक स्पीड


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.