भारत विंडीज T20 में होगी चौके-छक्के की बारिश? जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Updated on 03-08-2023 02:24 PM

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 आज त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े सितारे नहीं हैं, जबकि हार्दिक पंड्या कप्तानी कर रहे हैं। दूसरी ओर, विंडीज ने टेस्ट और वनडे सीरीज गंवाने के बाद टी-20 टीम चुनने में थोड़ी चालाकी दिखाई है। उसने मेजर लीग क्रिकेट में एमआई न्यूयॉर्क के लिए धांसू शतक जड़ने वाले निकोलस पूरन सहित कई बड़े प्लेयरों को शामिल किया है।

भारतीय टीम के लिए यशस्वी जायसवाल आज डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि, देखना होगा कि शुभमन गिल और ईशान किशन की मौजूदगी में उन्हें अगर मौका मिलता है तो उनका क्या रोल होगा। दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव अपने फेवरिट फॉर्मेट में उतरेंगे तो फैंस को कुछ बढ़ियां 360 डिग्री शॉट देखने को मिल सकते हैं।
 
ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट और त्रिनिदाद का वेदर
ब्रायन लारा स्टेडियम में सिर्फ एक टी20 इंटरनैशनल मैच खेला गया है वो भी 2022 में भारत-वेस्टइंडीज के बीच। तब भारत ने छह विकेट पर 190 रन का स्कोर बनाकर मेजबान टीम को 122/8 पर रोका था। स्पिनर्स के लिए इस पिच पर बहुत कुछ होगा और बढ़ते मैच के साथ उनका दबदबा बढ़ता जा सकता है। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बैटिंग करना पसंद करेगा। बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है।

भारत: यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा/संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल/कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।
वेस्टइंडीज: काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसफ, ओबेद मैककॉय, ओशाने थॉमस।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.