मानसून सत्र का चौथा दिन, 63 मुद्दों पर चर्चा:भूपेश ने उठाया फर्जी ग्रामसभा का मुद्दा, मास्टर प्लान, जर्जर सड़कों पर भी सरकार की घेराबंदी

Updated on 16-07-2026 11:49 AM
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही जारी है। आज सदन में 63 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा होनी है। प्रश्नकाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फर्जी ग्रामसभाओं के आधार पर उद्योगों की स्थापना का मामला उठाया।

वहीं, रायपुर के मास्टर प्लान, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, स्वामी आत्मानंद स्कूलों में वेतन भुगतान, जर्जर सड़कें और औद्योगिक सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर भी सरकार से जवाब मांगा जा रहा है।

भूपेश ने पूछा फर्जी ग्रामसभा का मामला

प्रश्नकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल फर्जी ग्राम सभाओं के आधार पर उद्योगों की स्थापना और इस मामले में दोषियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सवाल किया।

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर नवा रायपुर स्थित सेवाग्राम की वित्तीय और भौतिक प्रगति की जानकारी मांगी। विधायक आशाराम नेताम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ कर्मचारियों के वेतन भुगतान का मुद्दा उठाया।

विधायक राघवेंद्र सिंह 'ज्ञान भारतम् अभियान' के तहत छत्तीसगढ़ की प्राचीन पांडुलिपियों, ताम्रपत्रों के सत्यापन और संरक्षण से जुड़े कार्यों की जानकारी मांगी।

कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद मत्स्य पालन के लिए पट्टों के आबंटन का मुद्दा उठाएंगे। भाजपा विधायक ललित चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में उपकरण खरीदी में हुई कथित अनियमितता पर सवाल करेंगे। कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू उर्वरक वितरण का मुद्दा सदन में रखेंगे।

63 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर होगी चर्चा

विधानसभा की कार्यसूची के अनुसार चौथे दिन 63 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा हो रही है। इनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में अनियमितता, प्रदेश की जर्जर सड़कें, औद्योगिक कारखानों में सुरक्षा व्यवस्था, रायपुर शहर के मास्टर प्लान में अनियमितता, कोरिया जिले में कार में आग लगाकर की गई हत्या और जंगलों की अवैध कटाई जैसे मुद्दे शामिल हैं।

इसके अलावा विभिन्न जिलों से जुड़े स्थानीय मामलों और जनहित के विषयों पर भी संबंधित मंत्री सदन में जवाब देंगे।

दो अशासकीय संकल्प भी आएंगे

अशासकीय संकल्प के तहत भाजपा विधायक अजय चंद्राकर प्रदेश में प्लास्टिक के बढ़ते इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव सदन में पेश करेंगे। वहीं, भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला छत्तीसगढ़ में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का अशासकीय संकल्प पेश करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.