
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शेयर होल्डर बनाकर 1.31 करोड़ से अधिक का लोन लेने के बाद कंपनी से बेदखल करने के मामले में पुलिस ने गणेशा ग्लोबल गुलाल के डायरेक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक टैगोर नगर बी- 33 निवासी अभय गोयल (39) ने कल रात यह रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसके अल्वा आरोपियों ने 1.31 करोड़ रूपए का कंपनी के नाम पर लोन ले लिया और इस राशि का कंपनी में उपयोग ना कर स्वंय निजी उपयोग कर लिया।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 420,409,468,471,120- बी का अपराध दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।