आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा, पांच निजी अस्पताल जांच के घेरे में

Updated on 15-07-2026 01:48 PM

अंबिकापुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि कुछ निजी अस्पतालों ने कागजों में मरीज भर्ती दिखाकर उनके आयुष्मान कार्ड के जरिए लाखों रुपये का क्लेम किया। गड़बड़ी की पुष्टि के बावजूद अब तक संबंधित अस्पतालों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं।

जांच के दौरान केडी (KD) अस्पताल में वास्तविक रूप से केवल 20 मरीज भर्ती मिले, जबकि रिकॉर्ड में 29 मरीज दर्ज कर उनके नाम पर आयुष्मान योजना से इलाज का दावा किया जा रहा था।

आरोप है कि अस्पताल ने फर्जी तरीके से सरकारी राशि प्राप्त की। जांच में यह भी सामने आया कि कई मामलों में बिना वास्तविक इलाज किए ही मरीजों के नाम पर क्लेम किया गया।

महामाया अस्पताल का नाम भी अनियमितताओं में सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, अंबिकापुर के कुल पांच निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के संचालन में गड़बड़ियां मिली हैं।

हालांकि शुरुआती जांच में अनियमितताओं के संकेत मिलने के बावजूद अब तक किसी भी अस्पताल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.