शेयर ट्रेडिंग में रकम दोगुना करने के नाम पर ठगी:5 लोगों से 35 लाख लिए, 13 लाख की लग्जरी कार खरीदी; 3 आरोपी गिरफ्तार

Updated on 20-11-2025 12:21 PM
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में शेयर ट्रेडिंग में रकम दोगुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने निशा बिजनेस कंसल्टेंसी एवं यूनिक इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर लोगों से लाखों की ठगी की थी।

मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में कुल 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदी गई करीब 12–13 लाख रुपए की कार जब्त की गई है।

हर महीने 15 प्रतिशत तक मुनाफे का लालच

पीड़ित अविनाश कुमार ने 18 नवंबर को सुपेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सालर्ष 2024 में उसकी मुलाकात सेक्टर-1 भिलाई निवासी चंदर राव, सूर्या कांत निर्मलकर उर्फ विवान सिंघानिया और देवेंद्र कुमार सहारे से हुई थी।

इन लोगों ने अविनाश को बताया कि वे स्नेहांशु नामदेव की कंपनी में काम करते हैं और वहां निवेश करने पर शेयर ट्रेडिंग के माध्यम से हर महीने 10-15% तक का मुनाफा मिलता है।

दो महीने में ही करवाया 35 लाख का निवेश

आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से अविनाश, उसकी बहन सोनम वर्मा, रिश्तेदार तुलाराम चंद्राकर, संदीप चंद्राकर और दोस्त अक्षत पाठक को टी-सूर्यामाल स्थित ऑफिस में स्नेहांशु, डॉली और निशा से मिलवाया।

सभी को बड़े मुनाफे का भरोसा दिया गया और 06 जून 2025 से 04 अगस्त 2025 के बीच कुल 35 लाख रुपए का निवेश करवा लिया गया। लेकिन निवेश के बाद न तो मुनाफा दिया गया और न ही मूल राशि लौटाई गई।

शिकायतकर्ता के अनुसार कंपनी प्रतिनिधियों ने बार-बार आश्वासन दिया, मगर बाद में सभी ने फोन बंद कर भागने की कोशिश की।

पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया। केस की जांच के दौरान तीनों आरोपी चंदर राव (25 वर्ष), देवेंद्र कुमार सहारे (30 वर्ष) और विवान सिंघानिया उर्फ सूर्या कांत निर्मलकर (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

चंदर राव के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदी गई किआ कार (कीमत लगभग 13 लाख रुपये) जब्त की गई है। प्रकरण के मुख्य आरोपी स्नेहांशु नामदेव एवं उसकी पत्नी तथा निशा मानिकपुरी पहले ही 75 लाख रुपये की ठगी के मामले में जेल में बंद हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.