गाजियाबाद में जॉब दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, जहां स्कूल था ही नहीं, टीचर बनाने के लिए ठग लिए 25 लाख

Updated on 22-12-2023 01:05 PM
अंकित तिवारी, गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शिक्षक बनवाने के नाम पर फर्जीवाड़ा का अलग ही मामला सामने आया है। प्रयागराज में जो स्कूल था ही नहीं, उसमें सहायक टीचर की जॉब दिलवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित को फर्जी जॉइनिंग लेटर भी दे दिया। जब वह जॉइन करने के लिए हंडिया पहुंचे तो पता चला कि ऐसा तो कोई स्कूल ही नहीं। उन्होंने आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। सुदामापुरी के रहने वाले महेश चंद ने पहले प्रयागराज में शिकायत की, जहां सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने गाजियाबाद में भी शिकायत दी।

एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में खुद को स्कूल मालिक बताने वाले दायाराम और हरेंद्र पर केस दर्ज किया हुआ है। एसीपी वेव सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महेश चंद ने बताया कि घटनाक्रम 2018 से शुरू हुआ था। हरेंद्र ने बताया कि उनका दोस्त दयाराम का प्रयागराज के हंडिया में स्कूल है। उसमें सहायक टीचर की जॉब है। मुलाकात के बाद आरोपियों ने बताया कि स्कूल सरकार से सहायता प्राप्त है। उसमें 2013 से ही एक वैकेंसी खाली है, जिसमें उनके बेटे सरजीत को जॉब दिलवा देंगे।

आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि 2013 से जॉइनिंग के कारण इस दौरान वेतन भी मिलेगा। झांसे में लेने के बाद आरोपियों ने 25 लाख रुपये की डिमांड की। बेटे की जॉब के लिए उन्होंने रुपये उधार लिए और 2019 में आरोपियों को चेक और कैश के रूप में दिए। इस दौरान उन्होंने रामधनी दिवाकर प्राथमिक विद्यालय हांडिया का एक जॉइनिंग लेटर भी दे दिया। उनका बेटा जब जॉइनिंग के लिए गया तो पता चला कि वहां उस नाम को कोई स्कूल ही नहीं है। पीड़ित के अनुसार उनके अलावा अन्य लोगों से इसी प्रकार धोखाधड़ी कर चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.