अस्पताल में मेडिकल स्‍टोर खुलवाने का झांसा देकर दवा कारोबारी से 11.65 लाख की ठगी

Updated on 24-07-2023 04:02 PM
भोपाल। क्राइम ब्रांच ने एक दवा कारोबारी की शिकायत पर अस्पताल के डाक्टर पर धोखाधड़ी की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपित ने अस्‍पताल खोलने के बाद उसमें मेडिकल स्टोर खुलवाने का झांसा देकर पीड़ित से 11.65 लाख रुपये ले लिए थे। रुपये लेने के दो साल बाद भी अस्पताल नहीं बना तो पीड़ित ने रुपये वापस मांगे। पहले तो आरोपित टालमटोल करता रहा, बाद में रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच थाना में की थी। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक पिपलानी निवासी विकास बिलथरे दवा का काम करते हैं। वर्ष 2021 में उनकी मुलाकात सिकंदराबाद रातीबड़ निवासी डा. सजहर अंसारी से हुई थी। डाक्टर ने उन्हें बताया कि वह फंदा खजूरी में नेशनल नाम से अस्पताल खोलने जा रहे हैं। इस अस्पताल में दो मेडिकल स्टोर की दुकानें भी रहेंगी, जिन्हें संचालित करने वाले की तलाश है। विकास ने कहा मुझे यह दुकानें दे दो, मैं मेडिकल स्टोर संचालित कर लूंगा। इस पर डाक्टर अंसारी ने कहा कि दोनों दुकान मैं दे सकता हूं, लेकिन इसके लिए कुछ रुपये अस्पताल निर्माण में निवेश करने होंगे। डाक्टर अंसारी ने मेडिकल स्टोर की दुकानों का लालच देकर विकास से एक फरवरी 2021 को 11.65 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद आज तक फंदा खजूरी में अस्पताल नहीं बना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.