
रायपुर। दो वर्ष बाद भी लाखों का छुआरा, सुपारी सप्लाई न कर, रकम भी न लौटाने वाले व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया है।
गंज पुलिस ने बताया कि तेलीबांधा रविग्राम निवासी सौरभ दुल्हानी की गंज इलाके के अरिहंत कांपलेक्स के प्रथम तल में 105 नंबर की दुकान है। दो वर्ष पहले 15-7-21 को दोपहर 1.30 बजे प्रेम बोथरा ने सुपारी,छुआरा सप्लाई का आफर दिया।