फर्जी कॉल सेंटर से ठगी का गोरखधंधा, नकली नोट भी छापते थे, 8 गिरफ्तार...

Updated on 15-06-2024 05:19 PM
रायपुर। बेरोजगारों से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय संगठन के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बकायदा पंडरी और अनुपम नगर में कॉल सेंटर खोल रखा था। इसके अलावा नकली नोटों की छपाई भी ये सभी करते थे। सभी आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाईन में अपराध दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से रायपुर पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग स्थानों पर ऑफिस खोलकर लोगों से पैसे ठग रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। एसीसीयू और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने लगातार सूचना और जानकारी एकत्रित की।

जॉब कन्सलटेंसी पैन इंडिया के नाम से पंडरी रायपुर में ऑफिस संचालन होने की जानकारी मिलने पर संयुक्त टीम ने वहां रेड कार्यवाही की। ऑफिस के अंदर से लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जप्त किए गए। एक और ब्रांच अशोका रतन रायपुर में स्थित होने की जानकारी पर वहां भी दबिश दी गई, जहां से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने कबूल किया कि वे लोग रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे वसूलते थे और फर्जी इंटरव्यू में फेल कराकर और पैसे वसूलते थे। साथ ही नकली नोट छपाई का काम भी करते थे। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 340/2024 धारा 420, 467, 468, 471, 489(ए), 489(बी), 489(सी), 489(डी), 489(ई), 120बी, 34 भादवि. के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी
01.    पिन्टू ताण्डी उर्फ करण उर्फ बुल्लु पिता बालेक ताण्डी उम्र 24 साल साकिन रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302 अशोका रतन जिला रायपुर
02.    कैलाश ताण्डी उर्फ केटी पिता बालेक ताण्डी उम्र 26 साल साकिन रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302, अशोका रतन जिला रायपुर03.    आकाश ताण्डी पिता भास्कर ताण्डी उम्र 28 साल साकिन न्यू राजीव गांधी नगर थाना पदमनापुर जिला दुर्ग हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302 अशोका रतन जिला रायपुर
04.    खेत्रो ताण्डी पिता बाईक ताण्डी उम्र 34 साल साकिन रानीपुर झरियल टिटलागढ़ थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उड़ीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302, अशोका रतन जिला रायपुर
05.    अभिजीत दीप पिता एजरा दीप उम्र 26 साल साकिन कालाहाण्डी केसिंगा सिरजापाली थाना केसिंगा जिला कालाहाण्डी (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302, अशोका रतन जिला रायपुर
06.    विक्की ताण्डी पिता बालिक ताण्डी उम्र 19 साल साकिन रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302 अशोका रतन जिला रायपुर
07.    राज टाकरी पिता त्रिनाथ टाकरी उम्र 22 साल साकिन रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला जिला बलांगीर (उडीसा) हाल पता आकाशवाणी उत्तम नगर सिविल लाईन जिला रायपुर
08.    नितेश कुमार बाघ पिता भु्रगु राम बाघ उम्र 21 साल साकिन करला भावनी पटना, थाना केगांव जिला कालाहाण्डी (उडीसा) हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302 अशोका रतन जिला रायपुररायपुर पुलिस ने इस संगठित गिरोह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बुलेट वाहन, थार वाहन, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, नकली नोट छापने की सामग्री और अन्य सामान जप्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.