नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित

Updated on 21-12-2024 12:37 PM

रायगढ़। आयुष संचालनालय के निर्देशानुसार शासकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय रायगढ़ में जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर जानकी काटजू, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम पूनम सोलंकी, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल उपस्थित थे। आयुष स्वास्थ्य शिविर में 792 रोगियों का नि:शुल्क उपचार किया गया। जिसमें 120 रोगियों का होम्योपैथी पद्धति एवं 672 लोगों का आयुर्वेद पद्धति से उपचार किया गया। वहीं 230 लोगों का रक्त परीक्षण कर सभी लोगों को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु काढ़ा पिलाया गया।

महापौर जानकी काटजू ने आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की महत्ता और इसकी बढ़ती लोकप्रियता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन और समृद्ध चिकित्सा पद्धति है, जो न केवल बीमारियों का इलाज करती है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करती है। उन्होंने जनसामान्य से आयुर्वेदिक उपचार और औषधियों को अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कहा कि आयुर्वेद के जरिए न केवल रोगों का उपचार संभव है, बल्कि यह मानव शरीर को रोग-प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से लोगों में आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसे उनके जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरणा देता हैं।

आयोजित शिविर में ज्यादातर बात रोग, आमवात, गठिया बात, जानुशूल, कटिशुल, दौरबल्य, शीरशुल, उदर रोग, चर्म रोग, मूत्र रोग, अर्थ, प्रतिशयाय, श्वास, कास, ज्वर मधुमेह, उच्च रक्तचाप, स्त्री रोग, नेत्र रोग, कान रोग, गला रोग, खून की कमी इत्यादि प्रकार के रोगियों का नि:शुल्क उपचार कर औषधि प्रदान किया गया। मौके पर डॉक्टर प्रशांत सक्सेना ने प्रकृति परीक्षण के बारे में जानकारी दी तथा पंचकर्म चिकित्सा की महत्ता, मिलेट्स की महत्ता, नशामुक्ति संबंधित लोगों को जानकारी दी। शिविर में उच्चरक्त चाप से बचाव, मधुमेह से बचाव, रक्तलपता, बात रोग, जरा रोग, योग, रोग एवं योग मानसिक, शान्ति के पंपलेट बाटकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर डॉ.अश्विनी शर्मा, डॉ.अंबुवानी, डॉ.मीरा भगत, आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ.देवाशीष राय चौधरी, डॉक्टर विभा, डॉ. प्रशांत सक्सेना, डॉ. सुभाष झा, डॉ. अजय नायक, डॉ.नरसिंह पटेल सहित अन्य डॉक्टर एवं आयुष विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.