निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन, 36 मरीजों की हुई जांच

Updated on 19-07-2025 01:37 PM

बेमेतरा। कलेक्टर  रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन मे जिला चिकित्सालय (एम.सी.एच. बिल्डिंग) में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बाल्को मेडिकल सेंटर रायपुर एवं जिला स्वास्थ्य समिति बेमेतरा के संयुक्त तत्वावधान में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित हुआ। शिविर में कुल 36 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें 26 पुरुष एवं 10 महिलाएं शामिल थीं। इनमें से 3 मरीज पहले से उपचाररत (अंडर ट्रीटमेंट) थे। कैंप में संदिग्ध कैंसर लक्षणों वाले मरीजों की जांच की गई, जिसमें 11 पेप स्मीयर एवं 6 मैमोग्राफी सैंपल लिए गए और जांच हेतु भेजे गए।

        मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहडेलकर स्वयं कैंप में उपस्थित रहे एवं संभावित कैंसर लक्षणों से पीड़ित मरीजों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा कैंसर से न घबराने की सलाह देते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू ने भी कैंप में पहुंचकर मरीजों से संवाद किया। बाल्को मेडिकल सेंटर रायपुर से प्रसिद्ध कैंसर सर्जन डॉ. दिवाकर पाण्डेय, आर.एम.ओ. डॉ. हेमलता, कैंसर नेविगेटर इंद्र कुमार साहू एवं उनकी टीम ने विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं। शिविर का सफल संचालन अस्पताल प्रमुख सलाहकार डॉ. स्वाति यदु एवं उनके सहयोगी स्टाफ द्वारा किया गया। शिविर में उपस्थित समस्त मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह कैंप ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.