विद्युत कर्मियों के लिए नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर

Updated on 13-07-2025 12:37 PM

रायपुर।  छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा डंगनिया स्थित ऑफिसर्स क्लब में निशुल्क कैंसर की प्राथमिक जाॅच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसका लाभ 118 कर्मियों ने लिया। कर्मियों मे 91 महिलाए और 27 पुरूष की जांच की गई। परीक्षण में 27 मेमोग्राफी ,23 पैपस्मीयर टेस्ट और 5 संदिग्ध मरीजों को अस्पताल मेें इलाज का परामर्श दिया गया।

इस अवसर पर मानव संसाधन ट्रांसमिशन के मुख्य अभियंता श्री ए.एम .परियल, अति मुख्य अभियंता श्री विनोद अग्रवाल और केशलेश की पूरी टीम ने शिविर का जायजा लिया। श्री अग्रवाल ने बताया कि मानव संसाधन विभाग ने द्वारा अभिनव पहल करते हुए विशेषकर महिलाओं संबंधी कैंसर के लिए बालको मेडिकल सेंटर से मोबाइल जांच वाहन की व्यवस्था की गई। शिविर का उद्देश्य विद्युत कर्मियों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के साथ भ्रान्ति का निराकरण और समुचित इलाज की जानकारी देने है।

शिविर में बालको से कैंसर विशेषज्ञ (ओंको सर्जन) डाॅ पलक अग्रवाल एवं ओंको टीम से डाॅ हेमलता, श्री सिद्धार्थ सक्सेना,एक तकनीशियन, दो नर्सिंग स्टाफ के साथ 10 लोगों की टीम ने परीक्षण एवं परामर्श की सेवाएं दी।डाॅ पलक ने बताया कि आज शिविर मे कर्मियों के सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, शुगर परीक्षण , गठान संबंधी जांच एवं कैंसर के लक्षण के बारे में जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं के लिए विशेष स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर और मुख कैंसर की शुरूआती अवस्था की जाॅच करने के लिए मेमोग्राफी मशीन, थर्मल स्कैनिंग,पेप स्मीयर एवं ब्रश साइटोलाॅजी की सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराया गया।

मानव संसाध्न विभाग द्वारा कर्मियों के लिए आनलाइन एवं आन स्पाट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराया गया।जिसका लाभ उठाते हुए विद्युत कर्मियों ने शिविर में हिस्सा लिए।इस अवसर पर श्रीमती स्नेहा सिंह, श्री गीतेश देवांगन, श्री रजनीश चौबे, श्री कन्हैया देवांगन एवं स्वाति दुबे उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.