प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग

Updated on 22-07-2025 02:18 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशन में आईआईटी-जेईई एवं नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शनिवार एवं रविवार को नि:शुल्क कोचिंग एवं आवश्यक मार्गदर्शन दिया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी  प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं का संचालन हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में  अलग-अलग किया जा रहा है। अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव तथा हिन्दी माध्यम की कक्षाएं डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में संचालित हो रही है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में 15 अगस्त से नि:शुल्क कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी। नि:शुल्क कोचिंग में सर्वेश्वर दास स्कूल, बक्शी स्कूल, ग्राम भर्रेगांव, ग्राम सुकुलदैहान सहित विभिन्न ग्रामीण स्कूलों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उत्साह के साथ शामिल हो रहे है। विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.