कैंसर मरीजों के लिए निशुल्क ट्यूमर बोर्ड आयोजित

Updated on 19-06-2023 09:23 PM
कोण्डागांव । जिला अस्पताल कोण्डागांव एवं एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेसिलिटी हॉस्पिटल रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को निःशुल्क कैंसर ट्यूमर बोर्ड आयोजित हुआ। इसमें जिला अस्पताल के विशेषज्ञ मिनिमल एक्सेस सर्जन डॉ0 एस नागुलान एवं एमएमआई के कैंसर विशेषज्ञ (रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट) डॉ0 राजेंद्र पटेल तथा मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ0 यशवंत कश्यप द्वारा कैंसर मरीजों को देखकर उनके सही उपचार तथा फॉलो-अप केयर के लिए बताया गया। जिले के सीएमएचओ डॉ0 आरके सिंह ने ट्यूमर बोर्ड का संज्ञान लिया और मरीजों को इसका अधिक लाभ लेने के लिए जागरूक किया। डॉ सिंह ने बताया की इससे कैंसर मरीजों को बहुत लाभ होगा और मरीजों के इलाज में रुकावट नहीं आएगी। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ0 आरसी ठाकुर ने इस मुहीम की तारीफ की और कहा की बीते कुछ वर्षाे में कैंसर मरीजों में काफी वृद्धि हुई है और जानकारी एवं सुविधा के आभाव में मरीज के कैंसर के स्टेज में भी वृद्धि हो जाती थी इस पहल से उसे रोकने में काफी मदद मिलेगी।

डॉ नागुलान ने बताया कि उन्हें ख़ुशी है मरीजों को इसका लाभ कोण्डागांव में मिल रहा है पर हमें अभी कैंसर के लिए लोगों को और अधिक जागरूक करना है, क्योकि कैंसर का इलाज अन्य बीमारियों की अपेक्षा लम्बा चलता है पर कई मरीज इसका पूरा इलाज पूरा नहीं करते जिससे बीमारी वापस आती है और बढ़ भी जाती है।

एमएमआई के कैंसर विशेषज्ञ डॉ राजेंद्र पटेल ने बताया की एमएमआई अस्पताल में कैंसर मरीजों का इलाज आयुष्मान योजना के अंतर्गत निःशुल्क किया जाता है और रेडिएशन के दौरान मरीज और उसके साथ एक व्यक्ति को खाने एवं ठहरने की सुविधा भी हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा निःशुल्क प्रदान की जाती है। जिससे मरीजों को उपचार में बहुत हौसला मिलता है और उनका आर्थिक भार काम होता है।

बता दे की निशुल्क कैंसर ट्यूमर बोर्ड प्रति माह तीसरे शनिवार को नियमित रूप से जारी रहेगा और मरीज अधिक जानकारी के किये 9669911911 में कॉल कर सकते है।

ट्यूमर बोर्ड सेवा क्यों महत्वपूर्ण है?
ट्यूमर बोर्ड की मदद से आप ये पता लगा सकते हैं कि आप वर्तमान में अपने कैंसर के लिए सही ट्रीटमेंट प्लान पर हैं, या यदि आपके लिए कोई और बेहतर प्लान है। यह किसी भी तरह के संदेह को कम करता है, साथ ही आपको ये विश्वास दिलाता है कि आप उपचार के सही रास्ते पर हैं।

ट्यूमर बोर्ड में कौन शामिल हैं?
कैंसर का उपचार आमतौर पर बहु-विषयक होता है जिसमें सर्जरी, मेडिकल और रेडिएशन उपचार शामिल होता है। ट्यूमर बोर्ड में ऑन्कोलॉजी उपचार की विभिन्न विशिष्टताओं के विशेषज्ञ शामिल हैं, जिसमें अच्छी तरह से स्थापित, पारंपरिक दृष्टिकोण के साथ-साथ नए और आधुनिक उपचार दोनों शामिल हैं। कैंसर रोगियों और देखभाल करने वालों के सामने आने वाली सबसे आम समस्याओं में से एक है उनकी बीमारी के बारे में पर्याप्त जानकारी की कमी। जैसे कि उपचार के दौरान कौन से परीक्षण कराने की आवश्यकता है, बीमारी की स्टेज क्या है, उनके लिए कौन-सा उपचार सबसे उपयुक्त है और परिणाम की क्या उम्मीद की जा सकती है। सही समय पर सही जानकारी न मिल पाने पर, कैंसर पहले से अधिक जटिल बीमारी का रूप ले सकता है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.