आलिया भट्ट से करीना कपूर खान तक, एक्ट्रेसेस ने जब सेक्स वर्कर का किरदार निभाकर सभी को चौंकाया

Updated on 20-10-2022 06:54 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस किसी समय में सीधे-साधे रोल करती थीं, लेकिन फिर एक्ट्रेसेस ने चैलेंजिंगे रोल करने की शुरुआत की। कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने अपने करियर के पीक प्वाइंट पर होने के बावजूद ऐसे रिस्क वाले किरदार निभाए जो आज तक दर्शकों को याद हैं। कई एक्ट्रेसेस ने फिल्मों में सेक्स वर्कर का किरदार निभाया है। हालांकि उन्होंने अपनी स्ट्रॉन्ग परफॉर्मेंस से इस किरदार को सेंसिटिव तरीके से दर्शकों को दिखाया और ना सिर्फ बोल्ड सीन दिए बल्कि ऐसी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी कि दर्शक तालियां बजाने से खुद को नहीं रोक पाए। तो चलिए बताते हैं आपको अब तक किन एक्ट्रेसेस ने फिल्मों में निभाए हैं सेक्स वर्कर के किरदार।

रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी ने फिल्म लागा चुनरी में दाग में सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन रानी की परफॉर्मेंस को क्रिटिक्स द्वारा काफी पसंद किया गया था। इतना ही नहीं फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए रानी को इस किरदार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में नॉमिनेट भी किया था।

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान ने फिल्म चमेली करके अपना सबसे बड़ा रिस्क लिया था। ग्लैमरस और बबली रोल करने वालीं करीना ने इस फिल्म में सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था। करीना को इस फिल्म के लिए कई अवॉर्ड भी मिले थे। इसके अलावा फिल्म तमाशा में भी करीना ने सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था जिसमें आमिर खान लीड रोल में थे।

प्रीति जिंटा

फिल्म चोरी-चोरी छुपके-छुपके में प्रीति जिंटा ने सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था जो बाद में रानी और सलमान खान के बच्चे को जन्म देने के लिए एक नई जिंदगी जीने लगती है।

रेखा

रेखा ने फिल्म आस्था में एक हाउस वाइफ का किरदार निभाया था जो अपने परिवार को पालने के लिए फिर सेक्स वर्कर बन जाती है। इस फिल्म में रेखा के साथ ओम पुरी लीड रोल में थे। इस फिल्म से रेखा के कई सीन काफी सुर्खियों में थे।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन ने फिल्म चिंगारी में सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था। सुष्मिता फिल्म में एक सिंगल मदर होती हैं और अकेले अपनी बेटी की परवरिश के लिए वह रेड लाइट एरिया में काम करने लगती हैं। फिल्म में सुष्मिता की जबरदस्त एक्टिंग ने क्रिटिक्स को भी हैरान कर दिया था।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने इसी साल रिलीज हुई फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी में सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी गंगुबाई पर आधारित थी जिन्होंने सेक्स वर्कर महिलाओं और उनके बच्चों को घर और पढ़ाई के हक में लड़ाई लड़ी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.