5600 रुपये के निवेश से 420 करोड़ का साम्राज्य, कौन हैं कनिका टेकरीवाल जो शार्क टैंक इंडिया में बनीं जज

Updated on 05-01-2026 02:05 PM
नई दिल्ली: बिजनेस रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' का 5वां सीजन आज यानी 5 जनवरी से शुरू हो रहा है। नए या पुराने कारोबारियों के बीच यह शो काफी चर्चित रहता है। इस बार इसमें 6 नए शार्क (जज) समेत कुल 15 शार्क होंगे। नए शार्क में कनिका टेकरीवाल ( Kanika Tekriwal ) भी शामिल हैं। कनिका की गिनती उन महिला कारोबारियों में होती है जिन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर बड़ा मुकाम पाया है। कनिका ने भारत के पहले प्राइवेट एविएशन के लिए पारदर्शी मार्केटप्लेस बनाया और अब 'शार्क टैंक इंडिया' का हिस्सा बनी हैं।

कनिका टेकरीवाल की नेटवर्थ आज 420 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वह हुरुन रिच लिस्ट में सबसे कम उम्र की अमीर महिलाओं में से एक हैं। कनिका टेकरीवाल एविएशन कंपनी जेटसेटगो (JetSetGo) की फाउंडर हैं। उनकी कंपनी में नौ प्राइवेट जेट और दो हेलीकॉप्टर शामिल हैं। इन्हें वह किराए पर देती हैं। इनकी कंपनी ने अभी तक 1,00,000 से ज्यादा यात्रियों को उड़ाया है और 6,000 से ज्यादा फ्लाइट्स चलाई हैं।

21 साल की उम्र में शुरुआत

कनिका ने 21 साल की उम्र में एक बहुत ही सरल लेकिन क्रांतिकारी आइडिया के साथ अपनी कंपनी शुरू की। वह प्राइवेट एविएशन के लिए एक 'Uber-जैसा मॉडल' बनाना चाहती थीं। उनका प्लान था कि जेट खरीदें और उन्हें किराए पर दें, जिससे भारत में प्राइवेट उड़ानें ज्यादा आसान, पारदर्शी और व्यवस्थित हो सकें।एक इंटरव्यू में कनिका ने अपनी कंपनी बनाने के शुरुआती संघर्षों के बारे में खुलकर बताया। उन्होंने कहा, 'जब मैंने अपना बिजनेस शुरू किया तो किसी को समझ नहीं आया। मेरे पास एक खतरनाक कॉम्बिनेशन था- मैं एक लड़की थी, मात्र 21 साल की, और एक ऐसी इंडस्ट्री में थी जिस पर पुरुषों का दबदबा था।'

पैसे जुटाने में हुई परेशानी

कनिका ने बताया कि उन्हें कंपनी के लिए पैसे जुटाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि निवेशकों ने जल्दी ही दरवाजे बंद कर दिए। उन्होंने बताया कि जब वह पैसे जुटाने गईं तो उनसे पूछा गया, 'मार्केट का साइज क्या है?' कनिका ने कहा कि हर किसी ने उनके चेहरे पर दरवाजा बंद कर दिया। सिर्फ एक व्यक्ति ने उन पर विश्वास किया।

सिर्फ 5600 रुपये का किया था निवेश

पीछे मुड़कर देखें तो उन्हें लगता है कि यह उनके लिए फायदेमंद रहा। कनिका ने बताया, 'बहुत से लोग मुझसे पूछते हैं कि मैंने बिना पैसे जुटाए यह कैसे किया। आज तक मैंने सिर्फ 5600 रुपये का निवेश किया है और हम भारत के सबसे बड़े प्राइवेट जेट बेड़े का संचालन करते हैं।' 21 साल की उम्र में 5,600 रुपये का यह निवेश अब अनुशासन और दृढ़ता से बने 420 करोड़ रुपये के साम्राज्य में बदल गया है।

क्या है कंपनी का काम?

आज कनिका की एविएशन फर्म सिर्फ चार्टर फ्लाइट्स से कहीं ज्यादा काम करती है। कंपनी एयरक्राफ्ट मैनेज करती है, मालिकाना हक पर सलाह देती है और एक्सक्लूसिव मेंबरशिप ऑफर करती है। साथ ही कंपनी एविएशन की फ्यूचर टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है। इनमें इलेक्ट्रिक और वर्टिकल टेक-ऑफ एयरक्राफ्ट की तैयारी भी शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.