अरिजीत सिंह से शंकर महादेवन तक, भारत और पाकिस्तान मैच से पहले कई सुपरस्टार सिंगर्स करेंगे परफॉर्म

Updated on 13-10-2023 02:17 PM
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले प्री-मैच शो के लिए सुपरस्टार लाइन-अप की पुष्टि की है। वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत में कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं हुई थी। लेकिन भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले से पहले रंगारंग कार्यक्रम की खबरें आ रही थीं। अब बीसीसीआई ने इसपर मोहर भी लगा दी है।

कौन-कौन करेंगे परफॉर्म?

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से पहले तीन बड़े म्यूजिक सुपरस्टार परफॉर्म करेंगे। इसमें अरिजीत सिंह, शंकर महादेवन और सुखविंदर सिंह के नाम शामिल हैं। बीसीसीआई ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इनकी पुष्टि की है। इस इवेंट को म्यूजिकल ओडिसी नाम दिया गया है। अरिजीत सिंह ने आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में इसी मैदान पर अपने गानों से समां बांध दिया था।

साढ़े 12 से होगी शुरुआत

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला दो बजे से शुरू होना है। इसके लिए डेढ़ बजे टॉस होगा। टॉस से एक घंटे पहले साढ़े 12 बजे म्यूजिक ओडिसी की शुरुआत होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा कक्कड़ और सुनिधि चौहान की भी प्रस्तुती होने वाली है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सिंगिंग प्री-मैच शो के बाद भारत-पाकिस्तान मुकाबले के इनिंग ब्रेक के दौरान 10 मिनट का कार्यक्रम भी होगा।

7 साल बाद भारत में टक्कर

भारत और पाकिस्तान के बीच करीब 7 साल बाद भारतीय सरजमीं पर मुकाबला खेला जा रहा है। इससे पहले आखिरी बार 2016 टी20 वर्ल्ड कप में कोलकाता के मैदान पर दोनों टीमों की टक्कर हुई थी। उस समय वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा ले रहा कोई भी पाक खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.