नेटफ्लिक्स, प्राइम और JioCinema पर क्राइम से लेकर कॉमेडी का तड़का, देखिए नई मूवी और शो की लिस्ट

Updated on 20-09-2024 12:13 PM
इंदौर । सिनेमा प्रेमियों को शुक्रवार को बेसब्री से इंतजार रहता है। ओटीटी के विभिन्न चैनलों पर नया कंटेंट अपलोड होता है। यहां हम बता रहे हैं कि इस शुक्रवार यानी 20 सितंबर 2024 को ओटीटी पर कौन-कौन सी मूवीज और शो रिलीज होने जा रहे हैं।

'जो तेरा है वो मेरा है', JioCinema


इस सप्ताह ओटीटी पर आने वाली प्रमुख कॉमेडीज़ में से एक है- 'जो तेरा है वो मेरा है'। फिल्म एक चाय बेचने वाले से व्यापारी बने व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एक मकान खरीदना चाहता है, जिसमें एक बुजुर्ग रह रहा है। बुजुर्ग घर बेचना नहीं चाहता। कहानी इसी पर आधारित है। राज त्रिवेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में परेश रावल, अमित सियाल और सोनाली कुलकर्णी का बेहतरीन अभिनय है। 20 सितंबर 2024 से JioCinema पर स्ट्रीमिंग शुरू हो रही है। फिल्म को अभी तक IMDb रेटिंग नहीं मिली है।


'द पेंगुइन', जियोसिनेमा


'द पेंगुइन' रॉबर्ट पैटिनसन अभिनीत 2022 की फिल्म 'द बैटमैन' पर आधारित है। यह मिनी सीरीज ओसवाल्ड कोबलपॉट के आसपास केंद्रित है, जिसे पेंगुइन के नाम से जाना जाता है, क्योंकि वह कारमाइन फाल्कोन की मृत्यु के बाद अपराध की दुनिया का बादशाह बन गया है। इसमें लीड रोल में कॉलिन फैरेल नजर आएंगे।


‘क्लास 95: द पावर ऑफ ब्यूटी', Netflix


‘क्लास 95: द पावर ऑफ ब्यूटी' एक मनोरंजक ड्रामा है। यह कहानी है एक दृढ़ निश्चयी युवा महिला की, जो अपनी मॉडलिंग एजेंसी खोलती है। हालांकि, बेहतर लाइफ के उसके मंसूबों पर उस समय पानी फिर जाता है, जब एक गिरोह का मुखिया पार्टनर के रूप में उसके बिजनेस में शामिल होने का प्रयास करता है। सीरीज का पहला एपिसोड 20 सितंबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा। फिलहाल, शो को IMDb रेटिंग नहीं मिली है।


'हिज थ्री डॉटर्स,' नेटफ्लिक्स


एलिजाबेथ ओल्सन, कैरी कून और नताशा लियोन अभिनीत यह फिल्म तीन बिछड़ी हुई बहनों की कहानी है जो अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए न्यूयॉर्क शहर में एक साथ आती हैं। जैसे-जैसे पुराने तनाव फिर से सामने आते हैं, उन्हें लाइफ में हंसी से लेकर आंसुओं तक की मिश्रित भावनाओं का सामना करना पड़ता है। यह फिल्म 20 सितंबर 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी और वर्तमान में इसकी IMDb रेटिंग 7.6 है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
Advt.