संकल्प से सफलता तक : महिला समूह ने बदली परिवार की जीवन की दिशा

Updated on 31-07-2025 01:51 PM

महासमुंद ।  जिला मुख्यालय महासमुंद के वार्ड क्रमांक 11 की रहने वाली एक साधारण लेकिन संकल्पित महिला ने दिखाया कि यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो और अवसर का सही उपयोग किया जाए, तो कोई भी परिवार आत्मनिर्भर बन सकता है।

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की सीओ श्रीमती प्रेमशीला ने बताया कि गरीब परिवारों की 10 महिलाओं का यह स्वयं सहायता समूह छोटे-छोटे व्यवसायों के माध्यम से अपनी आजीविका चला रहा था। शासन की योजनाओं के तहत इन्हें बैंक से 3 लाख रुपये का ऋण दिलवाया गया ताकि वे अपने व्यवसाय को सशक्त बना सकें। इन्हीं में से एक महिला सदस्य श्रीमती गंगा बाई निर्मलकर ने यह ऋण लेकर अपने परिवार की स्थिति बदलने का प्रयास किया।

उनके पति  दूजराम निर्मलकर मूलतः ड्राई क्लीनर का कार्य करते थे। और वो खुद अपने पति का हाथ बटाती थी। उनके पति पुराने टू-व्हीलर से वे घर-घर जाकर कपड़े एकत्र करते थे, जो बरसात और धूल के कारण खराब हो जाते थे। इससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और ग्राहक भी असंतुष्ट रहते थे। इस स्थिति को बदलने के लिए उनकी पत्नी श्रीमती गंगा बाई निर्मलकर ने महिला समूह के माध्यम से बैंक से मिले ऋण का उपयोग कर एक इलेक्ट्रॉनिक ई-रिक्शा खरीदा और घर-घर जाकर प्रेस के कपड़े उसी ई-रिक्शा से एकत्र करने लगे। जिससे न सिर्फ कपड़ों की सुरक्षा होती है बल्कि कार्यक्षमता भी बढ़ी है। ई-रिक्शा से समय बचने पर  दूजराम स्कूलों में बच्चों को लाने-ले जाने, शिक्षकों को पहुंचाने जैसे सवारी कार्य भी करने लगे हैं, जिससे उनकी आय में इज़ाफा हुआ है। आज वे हर महीने 5 से 6 हजार रुपए तक की आय कर लेते हैं। वहीं, उनकी पत्नी प्रेस और ड्रायक्लीन के काम से 7-8 हजार रुपए तक कमा रही हैं। इस दंपति ने मिलकर यह सिद्ध किया है कि सही मार्गदर्शन, समूह की शक्ति और शासन की योजनाओं का लाभ लेकर एक गरीब परिवार भी आत्मनिर्भरता की मिसाल बन सकता है। वे न केवल अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पा रहे हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी समूह से जुड़ने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

समूह के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, स्वास्थ्य बीमा, अटल पेंशन योजना जैसी योजनाओं का भी लाभ मिला है। नियमित बचत, समय पर लोन की वापसी, बैंक से संवाद, और अन्य वित्तीय गतिविधियों में अब वे कुशल हो चुके हैं। दूजराम निर्मलकर का कहना है कि आज मेरी पत्नी ने महिला समूह से जुड़कर बैंक से ऋण लिया और हमारे परिवार की स्थिति को सशक्त किया। हर महिला ऐसा ही प्रयास करे, समूह से जुड़ें, और अपने जीवन में परिवर्तन लाएं यही सच्ची आत्मनिर्भरता है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.