संवाद से समाधान की ओर, जन सेवा को समर्पित है सुशासन तिहार: वित्त मंत्री

Updated on 22-05-2025 12:12 PM

रायपुर।   सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत आज जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत ससहा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  ओपी चौधरी शामिल हुए। इस शिविर में कुल 12 ग्राम पंचायतों के नागरिकों ने भाग लिया, जिसमें भिलौनी, ससहा, कोसीर, डोंगाकोहरौद, धनगांव, मेकरी, हिर्री, सिर्री, मुड़पार, खरखोद, चुरतेला और भूईगांव शामिल रहे।

समाधान शिविर में आए 3965 आवेदनों का विभागवार शत-प्रतिशत निराकरण कर सुशासन का प्रमाण प्रस्तुत किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन कर अधिकारियों से सुशासन तिहार में प्राप्त मांगों और शिकायतों के निराकरण की जानकारी ली। इस दौरान मंत्री श्री चौधरी ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, वय वंदन कार्ड एवं ऋण पुस्तिका सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण किया। गर्भवती व शिशुवती माताओं को पोषण आहार भी प्रदान किया गया।

मंत्री श्री चौधरी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तीन चरणों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित अन्य मंत्रीगण, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधि स्वयं गांव-गांव जाकर समस्याएं सुन रहे हैं और तत्काल समाधान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी घोषणा किया कि ससहा पंचायत में 20 लाख रुपए तक के विकास कार्यों को 24 घंटे के भीतर स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत लाभ की जानकारी भी महिलाओं से ली, जिस पर सभी महिलाओं ने एकमत होकर योजना का लाभ मिलने की पुष्टि की। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा हम राज्य के समग्र विकास के लिए संकल्पित है और निरंतर कार्यरत है।

लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कृषि विभाग को खरीफ सीजन हेतु खाद-बीज की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, जनपद अध्यक्ष रंजना मानस जांगड़े, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय और जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.