'डॉक्टर जी' से लेकर 'थैंक गॉड' तक, कॉमेडी के नाम रहेगा अक्टूबर का महीना

Updated on 05-10-2022 06:16 PM

अक्टूबर का महीना कॉमेडी के नाम रहने वाला है। सिनेमाघरों से लेकर OTT तक तमाम ऐसी मजेदार फिल्में रिलीज होनी हैं जो इस फेस्टिव सीजन को आपके लिए और भी जॉली और इंट्रेस्टेंटिंग बना देंगी। त्योहारों का महीना है और ढेर सारी छुट्टियां पड़ने वाली हैं। ऐसे में थिएटर्स में आपके लिए ऑप्शन्स की कमी नहीं रहने वाली है। चहिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो इस महीने सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।

Maja Ma
गजराज राव, ऋत्विक और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'मजा मा' 6 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। मजेदार बात यह है कि फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। यानि आप घर बैठे इस फिल्म का मजा ले सकते हैं। जरूरत होगी तो सिर्फ अमेजन प्राइम वीडियो के सब्सक्रिप्शन की।

Goodbye
अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना और सुनील ग्रोवर स्टारर फिल्म Goodbye एक इमोशनल कहानी है। लेकिन क्योंकि यह एक फैमिली मूवी है, तो इसमें जमकर मौज मस्ती भी होने वाली है। फिल्म में कई जोक्स ऐसे हैं जिन्हें आप खुद से भी रिलेट कर पाएंगे। देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।

Doctor G
आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'डॉक्टर जी' 14 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर ऑलरेडी जारी किया जा चुका है और हर बार की तरह फिर एक बार आयुष्मान खुराना एक दमदार फिल्म लेकर आए हैं। न सिर्फ कॉन्सेप्ट काफी यूनिक है बल्कि एक अहम मुद्दे को हल्के फुल्के अंदाज में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश है।

Double XL
सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी स्टारर इस फिल्म को लेकर काफी वक्त से चर्चा चल रही थी। अब आखिरकार फेस्टिव सीजन में यह फिल्म भी थिएटर्स में रिलीज होगी। फैट शेमिंग जैसे मुद्दों पर चोट करती यह फिल्म हंसी मजाक और फन से भरपूर है। फिल्म की शूटिंग में हुमा और सोनाक्षी बिलकुल अलग अंदाज में नजर आएंगी।

Thank God
अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'थैंक गॉड' भी इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म काफी मजेदार है और ट्रेलर से लेकर म्यूजिक तक सब कुछ दर्शकों को पसंद आया है। देखना होगा कि क्या फिल्म इस बज को थिएटर्स की फुलफॉल में कनवर्ट कर पाएगी या नहीं।

इसके अलावा Kahani Rubber Band Ki, Kartoot, Modi Ji Ki Beti, Tara Vs Bilal और Chakki जैसी फिल्में भी इसी महीने रिलीज होने जा रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.