हेड कोच गौतम गंभीर से ऋषभ पंत तक, कुलदीप यादव की रिसेप्शन पार्टी में लगा क्रिकेटर्स का ग्लैमर, जानें कौन-कौन पहुंचा
Updated on
18-03-2026 01:18 PM
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी इस महफिल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर समेत खेल जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं।
रिसेप्शन में इस अंदाज में दिखे कुलदीप और वंशिका
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के होटल 'द सेंट्रम' में आयोजित इस आलीशान रिसेप्शन पार्टी में कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ रोल्स-रॉयस विंटेज कार पर सवार होकर पहुंचे। इस मौके पर कुलदीप ने काले रंग का बंद गला सूट, वहीं वंशिका ने क्रीम रंग की साड़ी पहनी थी।
कोच गौतम गंभीर संग यह भारतीय खिलाड़ी भी आए नजर
शास्त्रीय संगीत की सुगम धुन के बीच आयोजित रिसेप्शन पार्टी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, भारत के मशहूर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी शिखर धवन भी शामिल हुए। कुलदीप ने 14 मार्च को वंशिका सिंह के साथ उत्तराखंड के मसूरी में शादी की थी।
अब आईपीएल में दिखेंगे कुलदीप यादव
31 साल के कुलदीप यादव हाल ही में भारतीय टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बने हैं। हालांकि, अब उनका अगला असाइंटमेंट आईपीएल 2026 होने वाला है। आईपीएल के 19वें एडिशन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। कुलदीप यादव पिछले कुछ साल से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। इस बार भी वह डीसी की जर्सी में नजर आएंगे। बता दें कि 1 अप्रेल को दिल्ली अपना पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…