लियोनेल मेसी से हैरी केन तक, अर्जेंटीना vs इंग्लैंड सेमीफाइनल में ये 5 अकेले पलटेंगे मैच, विनर की स्पेन से भिड़ंत

Updated on 15-07-2026 02:32 PM
अटलांटा स्टेडियम में अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होने वाला है। गतविजेता लियोनेल मेसी की टीम बैक टू बैक दूसरा फाइनल खेलने की फिराक में है। तो वहीं इंग्लिश टीम चाहेगी कि 60 साल के सूखे को खत्म करते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई जाए। जीतने वाली टीम 20 जुलाई को स्पेन के खिलाफ ट्रॉफी के लिए भिड़ेगी। ऐसे में जानते हैं वो 5 खिलाड़ी कौन से हैं जो सेमीफाइनल का नतीजा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

लियोनेल मेसी

अर्जेंटीना के सबसे बड़े सुपरस्टार लियोनेल मेसी का नाम सबसे पहले आना लाजमी है। अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में मेसी का अहम योगदान रहा है। वह वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा 8 गोल करने वाला खिलाड़ी भी हैं। गोल्डन बूट भी उनके नाम हो सकता है। क्योंकि किलीयन एम्बाप्पे (8) की टीम सेमीफाइनल में स्पेन के खिलाफ हारने के बाद बाहर हो गई है।

हैरी केन

6 मैचों में 6 गोल के साथ हैरी केन भी गोल्डन बूट की रेस में लगातार बने हुए हैं। अर्जेंटीना के सामने उनको रोकने की चुनौती होने वाली है। डीआर कांगो के खिलाफ राउंड ऑफ 16 में इंग्लैंड 76वें मिनट तक पिछड़ा हुआ था। इस मौके पर हैरी ने 10 मिनट के भीतर 2 गोल दाग कर अपनी टीम को अगले चरण में पहुंचाया। इससे साबित होता है कि केन किसी भी मौके पर खेल का रुख पलटने का दम रखते हैं।

एमिलियानो मार्टिनेज

अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज सेमीफाइनल में सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक होने वाले हैं। एक तरफ लियोनेल मेसी पर गोल कर टीम को आगे खड़ा करने की जिम्मेदारी होगी। तो वही मार्टीनेज को सुनिश्चित करना होगा कि इंग्लैंड को कोई भी हमला नेट्स तक न पहुंच पाए। वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने सिर्फ 6 गोल खाए हैं। जबकि 8 का बचाव किया है।

जूड बेलिंघम

जूड बेलिंघम सेमीफाइनल में हैरी केन के साथ अर्जेंटीना के डिफेंस को टेस्ट करेंगे। वर्ल्ड कप 2026 में उनका प्रदर्शन भी शानदार है। वह अबतक 6 गोल कर चुके हैं। नॉर्वे के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में उन्होंने 2 गोल कर अपनी टीम की जगह अंतिम-4 में जगह पक्की की थी। ऐसे में सभी की नजरें उनके ऊपर रहने वाली हैं।

जॉर्डन पिकफोर्ड

इंग्लैंड के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड का अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में बेहद अहम रोल रहा है। वर्ल्ड कप 2026 में पिकफोर्ड ने भी 6 गोल खाए हैं, लेकिन बचाव करने के मामले में वह अर्जेंटीना को गोलकीपर से आगे हैं। जॉर्डन की मुस्तैदी तय करेगी कि इंग्लिश टीम 20 जुलाई को फाइनल खेलेगी या फिर फ्रांस के खिलाफ तीसरे स्थान के लिए भिड़ेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.