कंधा देने से लेकर अस्थि विसर्जन तक, सब इंतजाम करेगी यह कंपनी

Updated on 20-11-2022 04:01 PM
नई दिल्ली : इन दिनों सोशल मीडिया में एक फोटो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद मुंह से निकलता है .. हे भगवान! अब यही देखना बाकी था...। लेकिन, थोड़ी देर बाद ही लोगों को अहसास होता है कि यह अब समय की जरूरत है। इस फोटो में एक स्टाल का फोटो दिखाया गया है। यह स्टाल एक स्टार्टअप का है। जिसका नाम है सुखांत फ्यूनरल (Sukhant Funeral)। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, यह अपने ग्राहकों को अंतिम संस्कार की सेवाएं देती है।
अस्थि विसर्जन की जिम्मेदारी भी कंपनी की
सुखांत फ्यूनरल अंतिम संस्कार का सारा काम संभालती है। कंधा देने वाले लोगों से लेकर पंडित- नाई और यहां तक कि अस्थि विसर्जन की जिम्मेदारी भी कंपनी की ही है। यही नहीं, आप अंतिम संस्कार की प्री-बुकिंग (Pre Booking) भी करा सकते हैं। यानी ग्राहक मृत्यु से पहले ही स्वयं अपने अंतिम संस्कार की बुकिंग करा सकता है। ऐसा नहीं है कि यह सेवा कोई नया आविष्कार हो। दुनिया के कई देशों में यह सर्विस आम है, लेकिन अब भारत में भी यह शुरू हो चुकी है।


मिलेंगी ये सेवाएं
सुखांत फ्यूनरल की साइट पर सर्विसेज वाले टैब में तीन विकल्प हैं। प्री-प्लान मोक्ष, अतिम संस्कार सेवा और अदर सर्विसेज। प्री-प्लान मोक्ष सेवा में आप अपनी अंतिम यात्रा एडवांस में प्लान कर सकते हैं। इसमें सिल्वर प्लान की कीमत 37,700 रुपये है। कंपनी का कहना है, जब तक प्लान होल्डर जीवित रहेगा उसके जन्मदिन जैसे सुनहरे पल सेलिब्रेट किये जाएंगे। इसके अलावा अदर सर्विसेज में कंपनी, लीगल हेल्प, ट्रिब्यूट फिल्म मेकिंग, अखबार में शोक संदेश छपवाने, शोक सभा आयोजित करने, अस्थि विसर्जन और ऑर्गन डोनेशन जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराती है।

लोग बता रहे समय की जरूरत
सोशल मीडिया पर लोग इस स्टार्टअप को लेकर अपनी राय रख रहे हैं। लोगों का कहना है कि न्यूक्लियर फैमिली के दौर में यह समय की मांग है। एक यूजर ने लिखा कि बड़े शहरों में इस सुविधा को होना बेहद जरूरी है। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि संयुक्त से एकल परिवार होने और अब अकेले रहने वाले लोगों के लिए यह स्टार्टअप है। एक यूजर ने लिखा कि आने वाले समय में यह स्टार्टअप काफी बड़ी कंपनी बनेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.