आज से ATM पर नए नियम हो गए हैं लागू, ऐसा हुआ तो लगेंगे चार्जेज, देना होगा जीएसटी भी, पूरी डिटेल

Updated on 01-05-2023 07:25 PM
नई दिल्ली: देश में हर महीने की पहली तारीख से कई बदलाव होते हैं। आज से मई महीने की शुरुआत हो चुकी है। मई महीने की पहली तारीख से कई चेंजेज हो चुके हैं। ये सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालेंगे। इन चेंजेज में जीएसटी के नियमों से लेकर एटीएम ट्रांजेक्शन आदि कई चीजें शामिल हैं। अब कंपनियों को इलेक्ट्रॉनिक इनवॉइस जारी होने के सात दिनों के अंदर उसे आईआरपी पर अपलोड करना होगा। PNB के एटीएम ट्रांजैक्शन फेल पर भी आज से चार्ज लगेगा। ब्रोकर्स ग्राहकों के पैसे से बैंक गारंटी नहीं ले सकेंगे। वहीं टाटा और आउडी ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा किया। आइए आपको बताते हैं आज से हुए बदलावों के बारे में।

ATM ट्रांजैक्शन फेल होने पर लगेगा चार्ज

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्राहकों को बड़ा झटका लगने जा रहा है। अगर किसी पीएनबी ग्राहक के अकाउंट में पैसे नहीं है और वह एटीएम से ट्रांजेक्शन करता है और वह फेल हो जाता है तो बैंक इस ट्रांजैक्शन पर चार्ज वसूलेगा। ऐसे ट्रांजेक्शन पर 10 रुपये और GST अलग से लगेगा। बैंक की तरफ से ग्राहकों को मेसेज भेजकर इस संबंध में सूचना दी गई है। इसके अलावा बैंक की वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया गया है। यह नियम 1 मई 2023 से लागू हो रहा है।

टाटा मोटर्स ने फिर बढ़ाए कारों के दाम


बिक्री के मामले में इस वक्त देश की नंबर-3 कार कंपनी टाटा मोटर्स ने ऐलान किया है कि वो अपनी सभी कार और उनके मॉडल्स पर दाम बढ़ाने वाली है। कंपनी अपने सभी मॉडल्स पर 0.6 फीसदी तक दाम बढ़ा रही है। इस साल दूसरी बार टाटा ने दाम बढ़ाए हैं। आउडी भी अपनी गाड़ियों के दामों में बढ़ोतरी करने जा रही है। लग्जरी एसयूवी Q3 और Q3 Sportback की कीमतों में 1 लाख रुपये तक का इजाफा होगा। ऑडी Q8 सेलिब्रेशन, ऑडी RS5 और ऑडी S5 की कीमतों में 4 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।

ग्राहकों के पैसे से नई बैंक गारंटी नहीं ले पाएंगे ब्रोकर


ब्रोकर्स अपनी जरूरत के हिसाब से निवेशकों के फंड्स को बैंक के पास गारंटी के लिए रख देते थे और ऐसे में आम निवेशकों के पैसों का दुरुपयोग होने की संभावना बनी रहती थी। लेकिन 1 मई से ब्रोकर्स ऐसा नहीं कर सकेंगे। मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने एक हालिया सर्कुलर में यह आदेश जारी किया है कि स्टॉक ब्रोकरों और क्लीयरिंग मेंबर्स अब क्लाइंट्स के पैसों को गारंटी के रूप में बैंकों के पास गिरवी नहीं रख सकते हैं। अभी जो मौजूदा बैंक गारंटी है, वह 30 सितंबर तक निरस्त हो जाएगी।

7 दिन में अपलोड करनी होगी रसीद


जिन कंपनियों का कुल कारोबार 100 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा है, उनको अब एक मई से इलेक्ट्रॉनिक इनवॉइस यानी रसीद जारी होने के 7 दिनों के भीतर उसे इनवॉयस रजिस्ट्रेशन पोर्टल यानी आईआरपी (IRP) पर अपलोड करना होगा। अभी तक ऐसी कोई डेडलाइन नहीं थी। जीएसटी नेटवर्क ने कहा कि समय पर अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए तय टर्नओवर के दायरे में आने वाले टैक्सपेयर्स को सात दिन से ज्यादा पुराने इनवॉइस को अपलोड करने की रिपोर्ट करने की सुविधा नहीं मिलेगी। ऐसा ना करने वाले इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी आईटीसी (ITC) का लाभ नहीं उठा पाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.