आज से UPI से 10 लाख रुपये तक कर सकेंगे पेमेंट, जानिए क्या-क्या बदल गया है

Updated on 15-09-2025 01:11 PM
नई दिल्ली: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) यूज करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बड़े लेनदेन की सीमा 5 लाख रुपये से बढ़ा दी है। यह नियम 15 सितम्बर 2025 यानी आज से लागू हो गए हैं। इसके तहत वेरिफाइड मर्चेंट्स के लिए एक दिन में 10 लाख रुपये तक का ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा। यह बदलाव कुछ खास ऑनलाइन भुगतान जैसे शेयर बाजार में निवेश, बीमा पेमेंट, क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट आदि के लिए लागू होगा। यदि Phonepe, Paytm या Gpay सरीखे ऐप्स यूज करते हैं, तो यहां पर समझ लें कि क्या कुछ बदला है?

हालांकि, दो लोगों के बीच यानी पर्सन-टू-पर्सन लेनदेन की सीमा पहले की तरह ही 1 लाख रुपये प्रतिदिन रहेगी। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन नए नियमों को लाने का मकसद लोगों को बड़े भुगतान के लिए बार-बार लेनदेन करने के झंझट से मुक्ति दिलाना है। अब बीमा प्रीमियम, लोन की EMI या निवेश से जुड़े भुगतान आसानी से एक बार में कर सकेंगे। इससे भुगतान प्रक्रिया तेज और सुगम होगी। UPI ऐप्स की डेली या प्रति घंटे की लिमिट भी एक्सीड नहीं होगी, इसलिए एक तरह से यह UPI ID यूजर्स के लिए भी फायदे का ऑप्शन होगा।

क्या-क्या बदला

अब तक PhonePe में न्यूनतम KYC के साथ ₹10,000 प्रति दिन ट्रांसफर किए जा सकते थे। पूर्ण KYC के साथ ₹2 लाख प्रति ट्रांजैक्शन और ₹4 लाख प्रति दिन ट्रांजैक्शन किए जा सकते थे। Paytm से प्रति दिन ₹1 लाख, प्रति घंटे ₹20,000 और प्रति घंटे अधिकतम 5 ट्रांजैक्शन किए जा सकते थे। इसी तरह Google Pay से प्रति दिन ₹1 लाख और अधिकतम 20 ट्रांजैक्शन किए जा सकते थे।
क्रेडिट कार्ड बिल के भुगतान के लिए यूपीआई की एक बार की लेनदेन सीमा अब 5 लाख रुपये होगी। साथ ही, एक दिन में अधिकतम 6 लाख रुपये तक का भुगतान किया जा सकेगा। अगर आप ट्रैवल से जुड़ा कोई भुगतान कर रहे हैं, वह भी एक बार में 5 लाख रुपये तक का लेनदेन संभव होगा। इसके अलावा, लोन और EMI के भुगतान की सीमा भी बढ़ाकर 5 लाख रुपये प्रति लेनदेन कर दी गई है। एक दिन में अधिकतम 10 लाख रुपये तक का भुगतान किया जा सकता है। इससे लोगों को बड़े लोन या EMI चुकाने में आसानी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.