उमरान मलिक से लेकर मोहम्मद शमी तक, इन 4 खिलाड़ियों को मिलना चाहिए था वर्ल्ड कप टीम में मौका – पूर्व कप्तान

Updated on 30-09-2022 06:53 PM
जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के साथ टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप 2022 की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। बुमराह पीठ की चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस मेगा इवेंट से बाहर हो सकते हैं। रविंद्र जडेजा के बाद अगर बुमराह भी वर्ल्ड कप टीम से बाहर होते हैं तो यह भारत के लिए चिंता का सबब बन जाएगा। ऐसे में क्रिकेट एक्सपर्ट उन नामों में चर्चा करने लगे हैं जो बुमराह के बाहर होने के बाद टीम में अपनी जगह बना सकते हैं। इस बीच भारतीय पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने 4 ऐसे नाम बताए हैं जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होना चाहिए था।
 

स्पोर्ट्स स्टार से बात करते हुए उन्होंने कहा 'कोई आउट-ऑफ-द-बॉक्स सोच नहीं है। मैं उमरान मलिक को उनकी स्पीड की वजह से चुनता। वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा है। अब आपको उसे चुनना होगा, जब वह 130 किमी प्रति घंटे का गेंदबाज बन जाता है तो आप उसे नहीं चुन सकते।'

वेंगसरकर ने इसी के साथ यह भी कहा कि उमरान को 2022 एशिया कप में भी चुना जाना चाहिए था। उन्होंने कहा 'दुबई में जहां विकेट सपाट और घास रहित था जहां कोई उछाल नहीं था, वहां आपको ऐसे तेज गेंदबाजों की जरूरत थी जो बल्लेबाजों को तेज गति से हरा सके।"  उमरान मलिक के अलावा वेंगसरकर ने श्रेयस अय्यर, मोहम्मद शमी और शुभमन गिल का नाम लिया। बता दें, शमी और अय्यर का नाम वर्ल्ड कप की रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है। पूर्व कप्तान ने आगे कहा 'श्रेयस अय्यर अच्छी फॉर्म में हैं और वह बाहर हैं। मोहम्मद शमी और शुभमन गिल को भी टीम में होना चाहिए। मैं गिल से प्रभावित हूं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.