पीसीएस ज्योति मौर्या विवाद में कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ खोल दिया मोर्चा, कौन है यह गुलाबी गैंग

Updated on 12-07-2023 01:21 PM
महोबा: बरेली की एसडीएम ज्‍योति मौर्य को लेकर एक महीने से चल रहे विवाद में अब गुलाबी गैंग भी कूद गया है। महिला अधिकारों की लड़ाई के लिए चर्चित गुलाबी गैंग ने महोबा में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनको बर्खास्‍त करने की मांग की है। इस दौरान महिलाओं ने 'मनीष दुबे को भगाना है, महोबा को बचाना है' नारा लगाते हुए अपना विरोध जताया। गुलाबी गैंग की राष्‍ट्रीय कमांडर संपत पाल ने चेतावनी दी है कि अगर मनीष के खिलाफ ऐक्‍शन नहीं लिया गया तो वह ऑफिस में घुसकर उसको डंडे मारेंगे। गुलाबी गैंग ने इस संबंध में राज्‍यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा।

गुलाबी गैंग की महिलाओं का कहना है शिक्षा ग्रहण करने गई युवतियों को वापस बुलाया जा रहा है, यह सही नहीं है। मनीष दुबे और ज्‍योति मौर्य के केस की वजह से आज लोग महिलाओं पर विश्‍वास नहीं कर पा रहे हैं। तरह तरह के गाने बनाकर महिलाओं को बदनाम किया जा रहा। यह सब मनीष दुबे की वजह से हो रहा है। उसने अपनी पत्‍नी को तो परेशान किया ही है, दूसरे का भी परिवार बर्बाद कर दिया। अगर उसके खिलाफ जल्‍द कार्रवाई नहीं हुई तो गुलाबी गैंग की महिलाएं हाथों में डंडा लेकर होमगार्ड विभाग में घुस जाएंगी और उसे डंडे से पीटेंगी। आइए आपको गुलाबी गैंग और इसकी राष्‍ट्रीय कमांडर संपत बारे के बारे में बताते हैं-

यूपी और एमपी में गैंग के दो लाख से ज्‍यादा सदस्‍य


63 साल की पत पाल उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से सटे इलाकों में सक्रिय गुलाबी गैंग की प्रमुख हैं। इन दोनों राज्‍यों में गुलाबी गैंग काफी प्रसिद्ध हैं। इस गैंग में करीब 2 लाख 70 हजार महिला सदस्‍य हैं। 1960 में जन्‍मीं संपत पाल की शादी सिर्फ 12 साल की उम्र में बांदा जिले में हो गई थी। 16 साल की उम्र में संपत ने अपने एक पड़ोसी का विरोध जताया क्‍योंकि वह आएदिन अपनी पत्‍नी को पीटता रहता था। इस पर पड़ोसी ने संपत पाल को धमकी दी। इसके बाद पाल ने इलाके की महिलाओं को साथ मिलकर उस आदमी को सबक सिखाने के लिए प्रेरित किया। सभी महिलाओं ने मिलकर उसकी पिटाई की और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद ही उसे जाने दिया। इस घटना के बाद से संपत पाल पूरे जिले में प्रसिद्ध हो गईं।

संपत पाल जल्द ही सामाजिक कार्यकर्ता जय प्रकाश शिवहरे के संपर्क में आईं। उन्‍होंने उन्हें महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने और 1980 में गुलाबी गैंग शुरू करने के लिए प्रेरित किया। बाद में गैंग को मिले चंदे का ब्‍यौरा न देने के मुद्दे पर संपत पाल का शिवहरे के साथ विवाद हो गया। इसके अलावा संपत पाल पर यह भी आरोप लगा कि उन्‍होंने गैंग प्रमुख रहते हुए कांग्रेस का समर्थन किया। इस पर शिवहरे ने उन्‍हें गैंग से निष्‍कासित कर दिया था पर अब चीजें पहले जैसी हो गई हैं। बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए संपत पाल ने राजनीति में उतरने का फैसला लिया। 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्‍हें चित्रकूट जिले की मानिकपुर सीट से टिकट दिया। हालांकि संपत पाल चुनाव हार गईं और विधायक बनने का उनका सपना टूट गया।

पुलिसवाले का सिर फोड़ दिया था, बिग बॉस में आ चुकी हैं नजर


करीब तीन दशक से महिला अधिकारों के लड़ रहीं संपत पाल रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुकी है। इस गैंग की सभी महिलाएं गुलाबी साड़ी ही पहनती हैं। साथ ही हाथ में हमेशा डंडा लिए रहती हैं। एक बार संपत पाल किसी मामले में मुकदमा दर्ज कराने पुलिस स्‍टेशन पहुंची थी। यहां पुलिस वाले ने उनकी बात सुनने की जगह गाली गलौज शुरू कर दी। इस पर संपत पाल ने पुलिसकर्मी के सिर पर लाठी से हमला बोल दिया। इस हमले में उसका सिर फूट गया। इस घटना के बाद गुलाबी गैंग देश-दुनिया में सुर्खियों में छा गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.