हताश निराश खिलाड़ी, चेहरे पर उदासी, एशिया कप से बाहर होने के बाद टूट कर बिखर गई अफगानिस्तान टीम

Updated on 06-09-2023 03:00 PM
एशिया कप 2023 में अफगानिस्तान का सफर समाप्त हो गया है। पिछले दो टूर्नामेट में सुपर 4 तक पहुंचने वाली अफगान टीम इस बार ग्रुप राउंड से ही बाहर हो गई। श्रीलंका के खिलाफ टीम को 292 रनों का लक्ष्य 37.1 ओवर में हासिल करना था। पूरी कोशिश के बाद भी टीम 37.4 ओवर में 289 रन पर ऑलआउट हो गई। टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ काफी निराश देखे।

37.1 ओवर में आउट हुए मुजीब

अफगानिस्तान को सुपर 4 में पहुंचने के लिए एक गेंद पर 3 रनों की जरूरत थी। स्ट्राइक पर मुजीब उर रहमान थे। उन्होंने बल्ला घुमाया लेकिन गेंद लॉन्ग ऑन पर फील्डर के हाथों में चली। इसके बाद नॉन स्ट्राइकर एंड पर निराश राशिद खान जमीन पर बैठ गए।

राशिद ने पहले ही मान ली हार

37.1 ओवर में लक्ष्य तक नहीं पहुंचने के बाद अफगानिस्तान के पास अगली तीन गेंद पर छक्का मारकर सुपर 4 में पहुंचने का मौका था। लेकिन टीम में किसी को यह जानकारी नहीं ली। इसी वजह से राशिद खान को भी लगा कि टीम बाहर हो चुकी है।

मैच भी नहीं जीत पाई टीम

टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अफगानिस्तान की टीम मैच भी नहीं जीत पाई। 37.4 ओवर में टीम की पारी 289 रनों पर सिमट गई। फजलहक फारूकी आखिरी बल्लेबाज के रूप में बिना खाता खोले आउट हुए।

बेबस खड़े रहे राशिद खान

राशिद खान ने 37वें ओवर में 3 चौके मारे थे। 38वें ओवर की शुरुआत में वह नॉन स्ट्राइक एंड पर थे। टीम के दो विकेट बचे थे। 4 गेंद के भीतर दोनों बल्लेबाज आउट हो गए। बेबस राशिद खान नॉन स्ट्राइक एंड पर नाबाद खड़े रह गए।

ड्रेसिंग रूम में भी निराशा

अफगानिस्तान के एशिया कप से बाहर होने के बाद टीम के ड्रेसिंग रूम में भी निराशा था। सभी खिलाड़ियों के साथ ही सपोर्ट स्टाफ के चेहरे उतरे हुए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.