भगोड़े ललित मोदी के परिवार में घमासान, भाई ने लगाया मां पर हमले की साजिश का आरोप

Updated on 01-06-2024 12:54 PM
मुंबई/नई दिल्ली: दिवंगत उद्योगपति के के मोदी के परिवार में 11,000 करोड़ रुपये की विरासत को लेकर विवाद बढ़ गया है। के के मोदी के छोटे बेटे और गॉडफ्रे फिलिप्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर समीर मोदी ने अपनी मां बीना मोदी पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें उन्होंने अपनी मां, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) और गॉडफ्रे फिलिप्स के डायरेक्टर्स पर उन्हें गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया। बीना मोदी भी गॉडफ्रे फिलिप्स की डायरेक्टर हैं। सिगरेट और कन्फेक्शनरी बनाने वाली कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स के बोर्ड मेंबर होने के अलावा समीर मोदी कलरबार कॉस्मेटिक्स, 24/7 रिटेल और डायरेक्ट सेलिंग प्लेटफॉर्म मोदीकेयर के भी प्रमुख हैं।

मोदी ने ईटी को बताया, 'यह घटना गुरुवार को हुई जब मैं दिल्ली के जसोला में जीपी की निर्धारित बोर्ड मीटिंग में घुसने की कोशिश कर रहा था। मुझे बीना मोदी के पीएसओ ने मीटिंग में घुसने से रोक दिया। जब मैंने जोर दिया तो उसने मुझे धक्का देने की कोशिश की और कहा कि मुझे बोर्ड मीटिंग में घुसने की अनुमति नहीं है।' गॉडफ्रे फिलिप्स के प्रवक्ता ने आरोप को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ये आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और निंदनीय हैं। कथित घटना बोर्ड रूम के बाहर हुई जब दोपहर करीब 12 बजे ऑडिट कमेटी की बैठक चल रही थी। यह घटना इन-हाउस सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसे संबंधित जांच अधिकारियों को मुहैया कराया जा सकता है।

समीर मोदी की शिकायत

समीर मोदी के मुताबिक यह सब तब हुआ जब उनकी मां ने कंपनी में उनकी हिस्सेदारी खरीदने की पेशकश की थी। उनका कहना है कि इस घटना के बाद अब उनकी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने की कोई मंशा नहीं है।
उन्होंने शुक्रवार को राजधानी में अपने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित घर पर ईटी से कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे ही ऑफिस में मुझ पर हमला किया जाएगा। शेयरों के निपटान पर मामला अदालत में लंबित है, लेकिन अब मैं अभी अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचूंगा। मुझे बोर्ड से हटाने का प्रयास किया जा रहा है, जो नहीं होगा।' मोदी ने कहा कि उनकी मां की ओर से यह प्रस्ताव एक मध्यस्थ के माध्यम से आया था और उन्होंने इस पर सहमति जताई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.