भारत में वक्फ बिल को लेकर मुस्लिमों को भड़काने के बाद पाकिस्तान जा रहा भगोड़ा जाकिर नाइक, जानें प्लान

Updated on 22-09-2024 01:09 PM
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब वह कुछ दिन पहले ही वक्फ बोर्ड के मामले को लेकर भारत में मुसलमानों को भड़काने की कोशिश कर चुका है। जाकिर नाइक के एक्स हैंडल से किए गए पोस्ट के अनुसार, वह कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में भाषण देगा।

बेटा भी रहेगा साथ


जाकिर का दौरा 5 अक्टूबर को कराची से शुरू होगा और 20 अक्टूबर को इस्लामाबाद में समाप्त होगा। पाकिस्तान दौरे पर जाकिर नाइक का बेटा फारिक नाइक भी साथ रहेगा और तीनों शहरों में भाषण देगा। नाइक ने बताया है कि कराची का कार्यक्रम मुहम्मद अली जिन्ना की समाधि के सामने स्थित बाग-ए-कायद में होगा। भगोड़ा जाकिर नाईक इस समय मलेशिया में रह रहा है।

इसी सितम्बर महीने में जाकिर नाईक ने भारत में वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर भड़काऊ बयान जारी किया था। नाईक ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें भारत के मुसलमानों से वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने को कहा था। जाकिर नाईक ने इस संशोधन को इस्लाम विरोधी बताया था और दावा किया था कि इसके जरिए मोदी सरकार वक्फ बोर्ड की जमीन लेना चाहती है।

मोदी सरकार को बताया था मुस्लिम विरोधी


जाकिर नाईक ने मोदी सरकार को मुस्लिम और इस्लाम विरोधी बताया था और कहा कि वह इस जमीन को लेना चाहती है। भारतीय मुस्लिमों के नाम दिए गए वीडियो संदेश में नाईक ने मुसलमानों से बिल का विरोध करने को कहा था। उसने कहा था कि अगर केवल 50 लाख मुस्लिम इसका विरोध कर दें तो यह बिल रुक सकता है।

नाईक ने क्यों नहीं ली पाकिस्तान में शरण?


भारत में वांछित जाकिर नाईक भागा-भागा फिर रहा है और फिलहाल मलेशिया में रह रहा है। भारत सरकार ने मलेशिया से नाईक के प्रत्यर्पण की मांग की है, लेकिन वहां की सरकार उसे संरक्षण दे रही है। हाल ही में एक पाकिस्तानी यूट्यूबर को जाकिर नाईख ने बताया कि उसने पाकिस्तान की बजाय मलेशिया जाना क्यों चुना।

नाईक ने कहा, 'मेरे लिए पाकिस्तान जाना आसान होता। मैं पहले भी पाकिस्तान जा चुका हूं और वहां मेरे बहुत से समर्थक हैं।' उसने आगे कहा कि 'अगर मैं पाकिस्तान चला जाता, तो भारत मुझे ISI एजेंट करार दे देता और मेरे संस्थान को बंद करने के लिए झूठे प्रचार का इस्तेमाल करता, जिससे इस्लाम की शिक्षाओं को फैलाने के मेरे प्रयासों में बाधा आती।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.