बिल्डिंग मटेरियल से जुड़ी इस कंपनी के शेयर में तेजी के पूरे संकेत, खेल सकते हैं दांव

Updated on 02-06-2023 08:33 PM
नई दिल्ली : बिल्डिंग मटेरियल इंडस्ट्री की एक मजबूत कंपनी एस्ट्रल के शेयर में शुक्रवार को अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। यह इंडस्ट्री की एक तेजी से बढ़ती और प्रमुख कंपनी है। पाइप और चिपकने वाले पदार्थों में इसकी मजबूत उपस्थिति है। एस्ट्रल ने हाल ही में पेंट्स, नल, सैनिटरीवैयर, वॉल्व और इंफ्रास्ट्रक्चर में नई पेशकश की है। अत्याधुनिक तकनीकों का लाभ उठाते हुए, एस्ट्रल लाखों परिवारों की उभरती आवश्यकताओं को पूरा करता है। कंपनी में भारत के बढ़ते रियल एस्टेट सेक्टर में महत्वपूर्ण योगदान देती है। बिल्डिंग मटेरियल में अपनी बेजोड़ गुणवत्ता और इनोवेटिव सॉल्यूशंस के लिए प्रसिद्ध एस्ट्रल ने इंडस्ट्री में नए मानक स्थापित करना जारी रखा है।
एस्ट्रल लिमिटेड 15 मई 2023 को अपनी चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा की थी। ये नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में कंपनी की सेल्स में 8.3 फीसदी का उछाल आया है। इससे यह 1,506.2 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी के एबिटडा में भी अच्छा खासा उछाल आया है। चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 35.8 फीसदी बढ़कर 314 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा, कंपनी के शुद्ध मुनाफे में 38.1 फीसदी की ग्रोथ हुई है। इससे यह बढ़कर 199 करोड़ रुपये हो गया। एस्ट्रल लिमिटेड ने 17.7% के आरओई के साथ 25.1% का हेल्दी आरओसीई दिखाया है।


कंपनी ने तिमाही रिजल्ट असाधारण रहा है। इसने एक साल में 39 फीसदी का शानदार रिटर्न भी दिया है। साथ ही इसने पिछले 3 सालों में 263 फीसदी रिटर्न दिया है। शुक्रवार को एस्ट्रल के शेयरों में 2.81% की वृद्धि देखी गई और यह 1,880.05 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इसकी वॉल्यूम में भी 1.79 गुना से अधिक की तेजी थी। निवेशक इस शेयर पर नजर बना कर रख सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.