हर जगह मस्ती... जिम में रोहित शर्मा ने दोस्तों के लिए मजे, इंस्टाग्राम पर शेयर की मजेदार वीडियो

Updated on 11-09-2024 05:08 PM
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपनी मस्ती मजाक वाले नेचर के लिए जाने जाते हैं। बल्ले के साथ हिटमैन जितने ज्यादा खतरनाक है। फील्ड के बाहर वह उतने ही मजाकिया हैं। हालांकि फील्डिंग करते हुए भी वह अपने फैंस का जमकर मनोरंजन करते हैं। वहीं अब रोहित 19 सितंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली 2 मैच की घरेलू टेस्ट सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे। रोहित सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में हिटमैन जमकर मस्ती भी कर रहे हैं।

रोहित शर्मा ने शेयर की मजेदार वीडियो

दरअसल, भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह जबरदस्त वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। रोहित जिम में अपने दोस्तों के साथ जमकर पसीना बहा रहे थे। साथ ही उन्होंने उस वीडियो में अपने दोस्तों के साथ मस्ती मजाक वाले मोमेंट भी एड किए। रोहित शर्मा ने वीडियो के ऊपर पहले वर्कआउट वाला पार्ट दिखाते हुए लिखा, 'वर्कआउट 99 परसेंट'। फिर उसके बाद जब वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे थे। तो उन्होंने वीडियो के ऊपर लिखा, 'वो 1 परसेंट'।

लंबे समय के बाद एक्शन में नजर आएंगे रोहित

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रोहित शर्मा पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ एक्शन में नजर आए थे। 3 मैच की वनडे सीरीज का रोहित हिस्सा थे और टीम की कप्तानी भी कर रहे थे। बता दें कि नए कोच गौतम गंभीर के अंडर टीम की वो पहली वनडे सीरीज थी। भारत श्रीलंका से वो सीरीज 2-0 से हार गया था। वहीं अब 19 सितंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत गौतम गंभीर की लीडरशिप में यह पहली टेस्ट सीरीज खेलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.