ऑफशोर विंड एनर्जी के लिए बजट में फंडिंग का स्वागत : गगन सिद्धु

Updated on 01-02-2024 05:41 PM

रायपुर। भारत के नेट-जीरो लक्ष्य को पाने के उपाय के तौर पर ऑफशोर विंड एनर्जी के लिए बजट में वायबिलिटी गैप फंडिंग (व्यवहार्यता अंतर के वित्तपोषण) की घोषणा की गई है। सीईईडब्ल्यू सेंटर फॉर एनर्जी फाइनेंस के डायरेक्टर गगन सिद्धु इस घोषणा स्वागत करते हुए कहा कि इस क्षेत्र को तेजी से आगे बढ़ने के लिए कुछ सहायता की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) के विश्लेषण के अनुसार, भारत को 2070 तक अपने नेट-जीरो लक्ष्य को पाने के लिए 10 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की जरूरत है, जिसके 65 प्रतिशत हिस्से को पारंपरिक स्रोतों से जुटाया जा सकता है। लेकिन शेष 35 प्रतिशत हिस्से के लिए विभिन्न तरह के हस्तक्षेपों (या उपायों) की जरूरत होगी। इसके अलावा, एक उत्पादन स्रोत के रूप में पवन ऊर्जा हमारी लघु अवधि की ऊर्जा महत्वाकांक्षाओं के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (सीईए) के अपने आकलन के अनुसार, देश में बिजली मांग में अपेक्षित वृद्धि को पूरा करने के लिए पवन ऊर्जा को 2030 तक अपनी मौजूदा 44.7 गीगावॉट क्षमता को दोगुना तक बढ़ाते हुए 100 गीगावॉट करना होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.