गडकरी बोले- 370 सीटों का टारगेट दक्षिण पूरा करेगा:विपक्ष मजबूत या कमजोर, ये किसकी जिम्मेदारी, दो सीटों वाली BJP को किसी ने सहानुभूति नहीं दी

Updated on 01-04-2024 01:04 PM

नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस विश्वास से भाजपा के 370 जीतने की बात कह रहे हैं, ये लक्ष्य दक्षिण भारत पूरा करेगा। भाजपा की देश में सबसे ज्यादा TRP है। देश में विपक्षी नेताओं की तरफ से अपोजिशन को कमजोर करने की बात कही जा रही है। इस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि विपक्ष कमजोर हो या मजबूत, क्या ये हमारी जिम्मेदारी है?

गडकरी ने न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में ये भी कहा कि जब हमारी (BJP) दो सीटें थीं और हमारी पार्टी की कमजोर स्थिति थी, तब किसी ने भी हमें सहानुभूति नहीं दी थी। अब मेरे दिमाग में कोई संशय नहीं है। भाजपा की अगुआई वाला NDA 400 का आंकड़ा पार करेगा। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, क्योंकि हमारी सरकार ने 10 साल में ठोस काम किया है।

विपक्ष लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश करे
गडकरी ने इस आरोप को खारिज किया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों (ED, CBI) को हथियार की तरह इस्तेमाल कर विपक्ष को कमजोर कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा के विरोधियों को इस तरह की बातें करने की बजाय लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश करनी चाहिए। भाजपा आज जितनी मजबूत है, उसके लिए बीते सालों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है।

भाजपा को 370 और NDA को 400 से ज्यादा सीटें कैसे मिलेंगी, इस पर गडकरी ने कहा कि इसके लिए आपको राज्यवार विश्लेषण की जरूरत नहीं है। भाजपा इस बार दक्षिण से सफलता का स्वाद चखेगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने 10 साल में दक्षिण और नॉर्थ-ईस्ट में जबरदस्त काम किया है। इसके नतीजे मिलने शुरू हो गए हैं।

गडकरी के मुताबिक, हमने तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में काफी काम किया है। पहले इन राज्यों में काफी कम मौजूदगी थी। अब हम तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अच्छा करेंगे। उत्तर भारत में तो हम अच्छा कर ही रहे हैं।

हमारी TRP ज्यादा, इसलिए ज्यादा डोनेशन मिल रहा
केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, टीवी मीडिया में जिसकी TRP ज्यादा होती है, उसे ज्यादा एडवर्टाइजमेंट, जिसकी TRP कम होती है, उसे कम विज्ञापन मिलते हैं। आज हम सत्ताधारी पार्टी हैं, इसलिए हमें ज्यादा डोनेशन मिले। अगर कल कोई और पार्टी सत्ता में आती है तो उसे ज्यादा डोनेशन मिलेगा।

इलेक्टोरल बॉन्ड पर मैं कुछ नहीं बोलना चाहता, क्योंकि ये मुद्दा कोर्ट में है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सभी राजनीतिक दलों को साथ आना चाहिए। कुछ देशों में सरकार राजनीतिक दलों को पैसा देती है। मेरा मानना है कि हमारे पास भी कुछ विकल्प होना चाहिए।

वॉशिंग मशीन पॉलिटिक्स पर बोले- जांच एजेंसियां सबूतों के आधार पर एक्शन लेती हैं
जब कोई विपक्षी नेता भाजपा में आ जाता है तो उस पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप खत्म हो जाते हैं, इस पर गडकरी ने कहा- ऐसा नहीं है। कानून अपना काम कर रहा है। जांच एजेंसियां सबूतों के आधार पर कार्रवाई करती हैं।

एअर इंडिया भ्रष्टाचार मामले में NDA में शामिल NCP नेता प्रफुल्ल पटेल को क्लीन चिट मिलने पर गडकरी ने कहा- इसका भाजपा या प्रधानमंत्री से कोई लेना-देना नहीं है। जांच में सच सामने आ जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.