गडकरी बोले-अच्छा काम करने वालों को सम्मान नहीं मिलता : खराब काम करने वालों को सजा नहीं मिलती सरकार चाहे किसी की भी हो

Updated on 07-02-2024 11:56 AM

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि चाहे किसी भी पार्टी की सरकार बने, एक बात तय है कि जो अच्छा काम करता है उसे सम्मान नहीं मिलता और जो खराब काम करता है, उसे कभी सजा नहीं मिलती है। गडकरी ने मुंबई में एक कार्यक्रम में ये बात कही।

उन्होंने कहा कि राजनीति में होने वाले डिबेट और चर्चाओं में सोच में अंतर होना समस्या नहीं है। समस्या है आइडिया की कमी होना। ऐसे लोग जो अपनी विचारधारा पर अडिग रहते हैं, ऐसे लोगों की संख्या कम होती जा रही है। विचारधारा में गिरावट होना लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। न राइटिस्ट और न लेफ्टिस्ट, हमें ऑपरच्युनिस्ट (अवसरवादी) समझा जाता है। ऐसे लोग सिर्फ सत्ताधारी पार्टी से जुड़े रहना चाहते हैं।

गडकरी बोले- नेता आते-जाते रहते हैं, लेकिन उनका काम ही उन्हें सम्मान दिलाता है
गडकरी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और PM मोदी के शब्दों में कहा जाए तो भारत लोकतंत्र की जननी है। अच्छा काम करने वाले को सम्मान नहीं मिलता है और खराब काम करने वाले को कभी सजा नहीं दी जाती है। हमारी इसी खूबी की वजह से हमारा लोकतांत्रिक गवर्नेंस सिस्टम दुनिया के लिए उपयुक्त है।

उन्होंने कहा कि नेता आते-जाते रहते हैं, लेकिन उन्होंने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए जो काम किया है, आखिर में वही उन्हें सम्मान दिलाता है। पब्लिसिटी और पॉपुलैरिटी जरूरी हैं, लेकिन उन्होंने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में जो काम किया है, वह संसद में उनकी कही गई बातों से ज्यादा जरूरी है।

गडकरी बोले- कई नेताओं से बहुत कुछ सीखा
गडकरी ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की भाषण देने की कला की तारीफ की। उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के व्यवहार, सादगी और व्यक्तित्व से बहुत कुछ सीखा है। अटल बिहारी वाजपेयी के बाद जिस व्यक्ति से वे प्रभावित हुए वे जॉर्ज फर्नांडिस थे।

गडकरी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की वजह से ही लोकतंत्र मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद वे ऑटो-रिक्शा में चलते थे और उनकी हालत बेहद साधारण थी। उन्होंने कहा कि नेताओं को ऐसे लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.