गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजेंद्र गुढ़ा को बताया था 'बिना पेंदे का लौटा', अब मंत्री पद से बर्खास्तगी के बाद कही ये बड़ी बात

Updated on 22-07-2023 01:37 PM
जयपुर: विधानसभा में अपनी ही सरकार को घेरने के बाद शुक्रवार को ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया गया। कांग्रेस सरकार से बर्खास्तगी के बाद से राजस्थान में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। गुढ़ा को यह सजा राजस्थान की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष की तरह भूमिका निभाने पर मिली। इसे लेकर नेताओं की बयानीबाजी का दौर जारी है। राजेंद्र सिंह गुढ़ा को 'बिना पेंदे का लौटा' कहने वाले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का भी बयान सामने आया है। अब वो गुढ़ा के पक्ष में नजर आए हैं। उन्होंने गुढ़ा की जमकर तारीफ की है। साथ ही शेखावत ने कहा कि 'आखिर किसी ने तो सत्य बोलने का साहस दिखाया हैं। जो काबिल-ए-तारीफ है। क्योंकि राजस्थान की कानून व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो चुकी है। ऐसे में किसी ने तो सच्चाई बोलने की ताकत दिखाई।' उन्होंने कांग्रेस सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा का स्वागत किया है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत ने विधानसभा में अपनी ही सरकार को घेरने वाले राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बयान का समर्थन किया हैं। उन्होंने सीएम गहलोत को जमकर आड़े हाथ लेते हुए मारवाड़ी कहावत बोली। इसमें कहा कि 'लारे बस्ती तो दिखे कोनी, डूंगर बलती दिखे, यानी मुख्यमंत्री को अपने गृह जिले में 7 साल की बच्ची के साथ कई बार दुराचार, नाबालिग के साथ गैंगरेप और चार लोगों की निर्मम हत्या के का मामला दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन वे दूसरे राज्यों पर जरूर टिप्पणी करते हैं।

राजेंद्र सिंह गुढ़ा को बिना पेंदे का लौटा बताया था

केंद्रीय मंत्री शेखावत इससे पहले राजेंद्र सिंह गुढ़ा पर बड़ा हमला कर चुके हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने गुढ़ा को भरतपुर का बिना पेंदे का लौटा बताया था। उन्होंने उस समय गुढ़ा पर हमला करते हुए कहा कि गुढ़ा कब किसके पास चले जाए पता नहीं। उनका तो भगवान ही मालिक है। उन्होंने तंज कसते भी कहा था कि राजस्थान में ऐसा कहा जाता है कि भरतपुर का लौटा बिना पेंदे का होता है। पता नहीं कब किधर लुढ़क जाए।

मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को क्यों किया गया बर्खास्त


विधानसभा में शुक्रवार को कांग्रेसी विधायकों ने मणिपुर मामले को लेकर केंद्र सरकार को जमकर घेरा। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाते हुए जवाब मांगा। इस बीच प्रदर्शन को देखकर राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने खड़े होकर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए। इस दौरान गुढ़ा ने कहा कि मणिपुर को लेकर सवाल उठाने से पहले राजस्थान में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर ध्यान देना चाहिए। दूसरे राज्यों की बजाय पहले अपनी गिरेबां में झांकना चाहिए। फिर उसके बाद दूसरों पर सवाल उठाए। गुढ़ा के इस बयान के बाद भाजपा ने इसे जमकर मुद्दा बनाया। बाद में आलाकमान की सहमति पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजेंद्र सिंह गुढ़ा को बर्खास्त करने की अनुशंसा करते हुए राज्यपाल कलराज मिश्र को फाइल भेजी। इसपर राज्यपाल ने तत्काल राजेंद्र सिंह गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.