करण जौहर ने किया नजरअंदाज तो दुखी हो गए थे गजराज राव, बड़े फिल्ममेकर्स को लेकर पत्नी ने यूं दिया था रियलिटी चेक
Updated on
12-03-2025 04:24 PM
गजराज राव इस वक्त वेब सीरीज 'दुपहिया' को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी खूब तारीफें हो रही हैं। 'बधाई हो', 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और 'डब्बा कार्टेल' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आए गजराज राव 31 साल से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। पर उनके मन में हमेशा इस बात की टीस रही कि करण जौहर और संजय लीला भंसाली जैसे बड़े फिल्ममेकर्स ने उन्हें नजरअंदाज किया, काम नहीं दिया। गजराज राव ने हाल ही एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की। साथ ही यह भी बताया कि वह करण जौहर द्वारा नजरअंदाज किए जाने से किस कदर चिड़चिड़े हो गए थे। तब पत्नी ने उन्हें एक बात समझाई थी, जो हमेशा के लिए गांठ बांध ली।
गजराज राव ने 'फीवर एफएम' को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बताया, और कहा कि पत्नी की समझाई उस बात का ही नतीजा है कि वह अब निराश नहीं होते और इस रेस में कछुआ बनकर ही खुश हैं।
गजराज राव को था बड़े मेकर्स से काम न मिलने का दुख
गजराज राव ने बताया, 'मैं बहुत ज्यादा भेड़-चाल और बहुत ज्यादा भाग-दौड़ से बचता रहा हूं। मैं कछुआ बनकर खुश हूं। मैं खरगोश नहीं बनना चाहता। मुझे झंझट पसंद नहीं है। कुछ साल पहले मैं बहुत कोशिश की कि मैं कुछ बड़े मेकर्स को अप्रोच करूं...करण जौहर, संजय लीला भंसाली, रोहित शेट्टी...उनका सिनेमा बड़ा सिनेमा। उसमें काम क्यों नहीं मिलता।'
पत्नी की कही इस बात ने बदली सोच
उन्होंने आगे कहा, 'मेरी पत्नी ने मुझे एक बहुत ही दिलचस्प बात बोली कि आप उनके रडार में हो ही नहीं। आप करण जौहर के रडार पर नहीं हो। उनकी दुनिया में कुछ और लोग हैं। आपको उन फिल्ममेकर्स के बारे में सोचना चाहिए, जो आपके साथ काम करना चाहते हैं। उन्हें ही आपको अपना करण जौहर और भंसाली मानना चाहिए।'
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी 'मैं…
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं…
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्गज एक्टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्ट लुक टाइटल पोस्टर…
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…