गैरेज में चल रहा था जुआ, पुलिस की रेड में 11 जुआरी गिरफ्तार...

Updated on 24-09-2023 04:27 PM
रायपुर। जुआ-सट्टा के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कार्रवाई के तहत गंज थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित ट्रांसपोर्ट गैरेज में जुआ खेलते 11 जुआरियों को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख रुपए नकदी समेत ताश की गड्डी, मोबाइल फोन और 2 दोपहिया जब्त कर उनके खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

दरअसल 23-24 सितंबर की दरम्यानी रात्रि एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत होटल ग्रैण्ड राजपूताना के पीछे स्थित ट्रांसपोर्ट गैरेज में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान गैरेज में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती में रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कुल 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 2,00,920/- रूपये, 09 नग मोबाईल फोन, 02 नग दोपहिया वाहन एवं ताशपत्ती जुमला कीमती लगभग 5,00,000/- रूपये जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 324/23 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 04 एवं 05 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
सुमित राजाराम जैश पिता स्व. राजाराम जैश उम्र 32 साल निवासी रामसागरपारा हनुमान मंदिर के पास थाना आजाद चौक रायपुर।
मनीष पटेल पिता कार्तिक पटेल उम्र 32 साल निवासी मौदहापारा अकबर बाड़ा शिव मंदिर के बाजू में थाना मौदहापारा रायपुर।
रोहित मोटवानी पिता संजय मोटवानी उम्र 27 साल निवासी रामसागर पारा हनुमान मंदिर के पीछे यशवंत किराना दुकान के पास थाना आजाद चौक रायपुर।
नितिन राठौर पिता विजय राठौर उम्र 38 साल निवासी गंजपारा हनुमान मंदिर थाना गंज     रायपुर।
विकास विग पिता स्व. राजेश विग उम्र 32 साल निवासी गंजपारा प्रभात टॉकिज के पीछे थाना     गंज रायपुर।
देवेश कुमार पिता हरिसिंह ठाकुर उम्र 38 साल निवासी हनुमान मंदिर के सामने गंजपारा थाना गंज रायपुर ।
शिव टण्डन पिता अर्जुन टण्डन उम्र 30 साल निवासी मिनीमाता मंदिर के सामने गंजपारा थाना गंज रायपुर।
अमन यादव पिता संतोष यादव उम्र 19 साल निवासी हीरापुर के आगे, बी.एस.यू.पी कॉलोनी थाना कबीर नगर रायपुर।
सोहन लाल कोसले पिता शिव प्रसाद कोसले उम्र 53 साल निवासी गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर।

शुभम राठौर पिता अजय राठौर उम्र 27 साल निवासी राठौर चौक थाना गंज रायपुर।
किशोर वधवानी पिता जगदीश वधवानी उम्र 28 साल रामसागर पारा थाना आजाद चौक रायपुर।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.