बारी-बारी से लड़ने का गेम ओवर, एमपी की इस सीट पर भाई-भाई में मुकाबला

Updated on 14-11-2023 01:41 PM
होशंगाबाद : नर्मदापुरम के सेठानी घाट की शांति देखकर ऊपर से लग सकता है कि होशंगाबाद की चुनावी फिजा भी इतनी ही शांत है, लेकिन ऐसा है नहीं। सतरस्ते यानि सात रास्तों वाले चौराहे के बाजार में वोटर किस राह की ओर मुड़ेगा यह फिलहाल तो नर्मदा की गहराई में है। मौजूदा विधायक सीतारमण शर्मा का मुकाबला अपने भाई गिरिजा शंकर से ही है। सीताशरण BJP तो गिरिजाशंकर कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। बारी-बारी से दोनों भाइयों का इस सीट से गहरा ताल्लुक रहा है।
भाई-भाई में मुकाबला
सीताशरण शर्मा 1990 से लगातार तीन बार से विधायक थे। साल 2003 और 2008 में गिरिजाशंकर शर्मा विधायक बने। अब 2013 से सीतारमण शर्मा ही यहां के विधायक हैं। यहां बाजार के बीचोंबीच अपनी दुकान में बैठे 29 साल के कमलेश ललवानी कहते हैं कि यहां बेरोज़गारी एक बड़ा मुद्दा है। वह ये भी कहते हैं कि इतने साल में यहां का विकास नहीं हो पाया और यही वजह है कि इस बार दोनों पार्टियों के बीच लड़ाई काफी तगड़ी दिखाई दे रही है।

भाई-भाई में मुकाबला

सीताशरण शर्मा 1990 से लगातार तीन बार से विधायक थे। साल 2003 और 2008 में गिरिजाशंकर शर्मा विधायक बने। अब 2013 से सीतारमण शर्मा ही यहां के विधायक हैं। यहां बाजार के बीचोंबीच अपनी दुकान में बैठे 29 साल के कमलेश ललवानी कहते हैं कि यहां बेरोज़गारी एक बड़ा मुद्दा है। वह ये भी कहते हैं कि इतने साल में यहां का विकास नहीं हो पाया और यही वजह है कि इस बार दोनों पार्टियों के बीच लड़ाई काफी तगड़ी दिखाई दे रही है।

फिजा में बदलाव का इशारा!

कमलेश के पड़ोस में ही एक साड़ी की दुकान में मोना चौहान, रोहित जोशी और मनोज यादव मौजूद हैं और इक्का-दुक्का ग्राहकों को साड़ियां दिखा रहे हैं। ये तीनों ही यहां सेल्सपर्सन का काम करते हैं, पूछने पर बताते हैं कि दुकान के मालिक शहर से बाहर गए हुए हैं। इन लोगों से बातचीत करते हुए इस बात का अहसास होता है कि कम से कम इस इलाके की जनता को लगता है कि अब की बार बदलाव हो सकता है।

17 नवंबर को वोटिंग, 3 दिसंबर को रिजल्ट

मनोज यादव कहते हैं, ‘दो भाइयों के बीच मुकाबला है, यानी मामला तो घर का ही है। जो भी होगा घर में ही होगा, ऐसे में जनता के बारे में कौन सोचता है।’ इस बीच घाट पर लोग अपने-अपने कामों में लगे हुए हैं। कोई पंडिताई कर रहा था तो कोई नर्मदा स्नान। इस बात से बेखबर की 17 नवंबर को यहां वोट डाले जाएंगे, जिसकी गवाह नर्मदा की यह शांत धारा भी बनेगी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.