रायपुर में गणेश झांकी: सुरक्षा व्‍यवस्‍था में तैनात रहेंगे सैकड़ों जवान

Updated on 29-09-2023 03:03 PM

रायपुर। रायपुर में शनिवार को गणेश झांकी निकलेगी, जिसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जिला प्रशासन की ओर से पुलिस अधिकारियों को झांकी के दौरान जरूरी सुरक्षा व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिया गया है। इस बार शहर में 50 से अधिक झांकियां निकलेंगी।

ये झांकियां शारदा चौक से रवाना होकर जय स्तंभ चौक, मालवीय रोड, सिटी कोतवाली चौक, सदर बाजार, सत्ती बजार मार्ग, कंकाली पारा चौक से होते हुए पुरानी बस्ती थाने के सामने लाखेनगर चौक, सुंदरनगर, रायपुरा अंडरब्रिज से महादेव घाट तक पहुंचेगी।

झांकी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुबह से 600 पुलिसकर्मियों की टीम तैनात रहेगी। जिन रास्तों से झांकियां गुजरेंगी, उनके आसपास की सड़कों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। बदमाशों पर नकेल कसने के लिए पुलिस सिविल ड्रेस में भी तैनात रहेगी। चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच होगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार झांकियां निकलने से जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, कोतवाली चौक, लाखेनगर चौक भीड़ का दबाव बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में बदमाश आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। संवदेनशील स्थानों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

बाइक पेट्रोलिंग से निगरानी
गणेश विसर्जन के दौरान निकलने वाली झांकियों की वजह से सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल रहता है। ऐसी स्थिति में पुलिस को पेट्रोलिंग करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीम बनाई गई है, जो रास्तों को जोड़ने वाली गलियों का बाइक से पेट्रोलिंग करेगी।

आर्म्‍स एक्ट में शामिल अपराधियों की लग रही क्लास
पुलिस ने गणेश विसर्जन को लेकर किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। पिछले तीन वर्षों में आर्म्‍स एक्ट में जेल जा चुके अपराधियों को रोजाना थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। वहीं रोजाना थाने में उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है।

रायपुर सिटी एएसपी लखन पटले ने कहा, गणेश विसर्जन की झांकी को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। चाकूबाजी समेत अन्य मामलों में शामिल अपराधियों को थाने में रोजना उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चौक-चौराहाें पर वाहनों की आकस्मिक जांच की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.