बगहा में नाबालिग से गैंगरेप, FIR हुई तो वीडियो कर दिया वायरल, पंचायत ने 50 हजार में कराया था समझौता

Updated on 11-10-2023 01:24 PM
बगहा: बिहार के पश्चिम चंपारण में एक 13 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के परिवार ने 8 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर होने पर आरोपियों ने नाबालिग के गैंगरेप के दौरान बनाए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में हैरान करने वाली बात है कि घटना को लेकर गांव में एक पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में लड़की और उसके परिवार के सदस्यों को मामला सुलझाने के लिए 50 हजार रुपये की पेशकश करते हुए मामले में समझौता करवाया था। बाद में पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

नाबालिग का अपहरण कर किया गैंगरेप

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 1 अक्टूबर को पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में हुई थी। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि दो ग्रामीणों धुरेंद्र यादव (50) और एक अन्य 16 वर्षीय लड़के ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। उसे अपने घर ले गए। उसने पुलिस को बताया, 'वहां आरोपियों ने बेटी के साथ गंदा काम किया और उसका वीडियो भी बना लिया।' मां ने बताया कि बेटी की चीखें सुनने के बाद कुछ पड़ोसी घर पहुंचे और बेटी को बचाया।

पंचायत ने 50 हजार का जुर्माना लगा शादी का दिया था आदेश

पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपियों ने बेटी को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देगा और उसका जो वीडियो बनाया है, उसे वायरल कर देगा। परिवार ने ग्राम पंचायत से संपर्क किया, जिसने कथित तौर पर धुरेंद्र यादव पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और लड़की को अपने 16 वर्षीय 'बलात्कारी' के साथ रहने और उससे शादी करने का आदेश दिया था।

आरोपियों ने लड़की को घर से निकाला तो पुलिस के पास पहुंची मां

बताया जाता है कि लड़की लड़के के साथ रहने भी चली गई, लेकिन बाद में उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया और वह वापस घर आ गई। इस पर पीड़िता की मां ने पुलिस की शरण लेते हुए एफआईआर दर्ज कराई। इस पर आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया।

थाना प्रभारी सुदेश कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.