UP-बिहार में गंगा उफान पर, वाराणसी में घाट किनारे 500 मंदिर डूबे

Updated on 09-08-2024 02:29 PM

उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज बारिश के चलते गंगा नदी दोनों राज्यों के कई जिलों में उफान पर है। UP के बलिया में गंगा खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर बह रही है। वहीं, वाराणसी में गुरुवार देर रात तक गंगा का जलस्तर 69 मीटर से ज्यादा हो गया। इससे 85 घाट डूब गए। घाट के किनारे के 500 मंदिर भी नदी में समा गए हैं।

उधर, बिहार के पटना और बक्सर में भी गंगा खतरे के निशान से ऊपर है। यहां गंडक, बागमती और कोसी नदी भी उफान पर हैं। डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के अनुसार पश्चिम चंपारण, सुपौल, नालंदा और गया जिलों की 4 हजार की आबादी बाढ़ की चपेट में है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शुक्रवार (9 अगस्त) को 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है।

हिमाचल में बादल फटने के 8 दिन बाद 13 शव मिले
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने (31 जुलाई) के 8 दिन बाद गुरुवार को 13 शव मिले। समेज में बादल फटने के बाद कई लोग लापता बताए गए थे। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान तेज बारिश के कारण 194 सड़कें वाहनों के लिए बंद पड़ी है। इनमें शिमला जिला में सबसे ज्यादा सड़कें बंद हैं।

प्रदेश में इस मानसून सीजन के दौरान 98 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके है, जबकि 205 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इस मानसून सीजन में 802 करोड़ रुपए की चल व अचल संपत्ति भी भारी बारिश की भेंट चढ़ी है।

राजस्थान के रेगिस्तान में 8 साल बाद नदी बही
जैसलमेर में रेत के बड़े-बड़े टीलों और मीलों फैले रेगिस्तान की तस्वीर इन दिनों बदली हुई है। हर ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। बारिश से 3 लोगों की मौत भी हुई है। जैसलमेर में अगस्त महीने में 2016 के बाद पहली बार इतना पानी बरसा है।

जिला प्रशासन की ओर से राहत और बचाव का काम जारी है। तबाही इतनी है कि प्रशासन भी हर जगह पर मदद पहुंचाने में काफी वक्त लगा रहा है। हालांकि, कलेक्टर खुद मौके पर जाकर मौका मुआयना कर रहे हैं। रेतीले धोरों के लिए दुनियाभर में अपनी पहचान रखने वाला सम गांव बारिश के पानी में डूबा हुआ है।

10 अगस्त को 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

  • मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार में भारी से भारी बारिश (12 सेमी से ज्यादा) का अलर्ट जारी किया है।
  • जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र और केरल में भारी बारिश (7 सेमी से ज्यादा) हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.