16 साल की नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, गन्ने के जूस में मिलाया था नशीला पदार्थ, दोनों आरोपी हुए गिरफ्तार

Updated on 02-08-2023 01:04 PM
अलवर : जिले के बानसूर थाना पुलिस ने 16 वर्षीय 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से गैंगरेप के दो आरोपियों सचिन गुर्जर (19 वर्ष) और मंजीत जाट (20 वर्ष ) को गिरफ्तार कर लिया है। बानसूर डीएसपी सुनील जाखड़ ने बताया कि 29 जुलाई रात्री को बानसूर थाने में एक मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमे एक छात्रा का 27 जुलाई को दो युवकों ने चाकू की नोक पर अपहरण कर नारायणपुर ले जाकर पहले उसके साथ गैंगरेप किया। उसके बाद फिर उसे पावटा ले जाकर गैंगरेप की घटना को दुबारा अंजाम दिया था। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बानसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 27 जुलाई को एक 16 वर्षीय 11वीं कक्षा की पढ़ने वाली छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने पीड़िता का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर की और पीड़िता का मेडिकल करवाया। इसके बाद पीडिता से 64 के बयान दर्ज करवा दिए गए।

गन्ने के जूस में पिलाया नशीला पदार्थ

घटना 27 जुलाई की है जब पीड़िता सुबह स्कूल के लिए जा रही थी तो आरोपियों ने बाइक लगाकर उसे रोक लिया। बदमाश चाकू की नोक पर पीडिता को बाइक पर बैठा कर ले गए। नारायणपुर क्षेत्र में एक कमरे पर ले जाकर उसके साथ दोनों बदमाशों ने गन्ने का जूस पिया जिसमे कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया था। पीडिता जब अचेत अवस्था में हो गई तो दोनों आरोपियों ने उसेके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता को जब होश आया तो वह नग्न अवस्था में पड़ी हुई थी और दोनों आरोपी कमरे में बैठे हुए थे।

अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की दी धमकी

गैंगरेप करने के बाद दोनों आरोपियों ने पीड़िता को बताया कि उन्होंने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए हैं। इस संबंध में परिजनों को बताया तो वह उन्हें वायरल कर देंगे और जान से मार देंगे। उसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को 1 घंटे में कपड़े बदलकर घर से वापस अपने साथ आने के लिए दबाव बनाया और पीड़िता को घर के बाहर छोड़ दिया।इसके बाद पीड़िता कपड़े बदलकर उनके साथ आ गई।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़िता को वह जयपुर जिले के पावटा में ले गए जहां दोनों आरोपियों ने गैंगरेप किया। उसके बाद आरोपी पीड़िता को शाम 7:00 बजे चौकी गोरधनपुरा में अपने परिचित के पास छोड़ गए। इसके बाद पीडिता के परिजन उसको लेने रात 9 बजे पहुंचे। देर रात को घर पहुंची डरी सहमी पीडिता ने परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने बानसूर थाने में 29 जुलाई मुकदमा दर्ज कराया था। बानसूर पुलिस उपाधीक्षक सुनील जाखड़ ने बताया कि नाबालिक 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप के मामले में दोनों नामजद आरोपियों सचिन गुर्जर और मंजीत जाट को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.