गैंगस्टर संपत नेहरा, जिसे हरियाणा पुलिस लाई:ASI का बेटा, लॉरेंस का साथी, पुलिस ने फटी शर्ट पहनाई

Updated on 27-11-2024 02:29 PM

गैंगस्टर संपत नेहरा को हरियाणा पुलिस हिसार के हांसी में धमकी के एक केस में बठिंडा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। उसने 31 जुलाई 2023 को आधी रात को एक व्यक्ति को फिरौती के लिए धमकाया। यहां तक कि जब व्यक्ति ने कहा कि वह किसी संपत नेहरा को नहीं जानता तो गैंगस्टर ने वीडियो कॉल पर उससे बात की। जिसका स्क्रीनशॉट भी पुलिस तक पहुंचा।

हरियाणा के केस में लाए जाने पर पंजाब की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद राजस्थान का रहने वाला कुख्यात गैंगस्टर संपत नेहरा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। संपत नेहरा ने कुछ वक्त पहले राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या कराई थी।

इसके पहले वह गैंगस्टर लॉरेंस के कहने पर 2 बार सलमान खान की हत्या करने भी पहुंच गया था। संपत को लॉरेंस का करीबी माना जाता है। जब राजस्थान पुलिस उसे रिमांड पर लेने आई तो वह सवा लाख के जूते और 18 हजार की पेंट पहने हुए था। पुलिस ने फिर उसे चप्पल और फटी शर्ट पहनाई।

चंडीगढ़ के रिटायर्ड पुलिसकर्मी का बेटा संपत संपत नेहरा राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर में गांव कालरी का रहने वाला है। संपत के पिता चंडीगढ़ पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर थे। ‌वह चंडीगढ़ के DAV कॉलेज में पढ़ता था। संपत नेशनल लेवल डीकैथलॉन (हर्डल रेस) सिल्वर मेडलिस्ट भी रह चुका है। जिसमें उसे कई अवॉर्ड भी मिले। वह पढ़ाई में अच्छा था और उसकी कद-काठी भी अच्छी थी। उसके पिता की इच्छा थी कि ग्रेजुएशन के बाद वह पुलिस में भर्ती हो जाए।

कॉलेज में लॉरेंस का जूनियर संपत नेहरा डीएवी कॉलेज में लॉरेंस का जूनियर था। जहां वह लॉरेंस वाले छात्र संगठन स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (SOPU) से भी जुड़ा रहा। संपत स्टूडेंट पॉलिटिक्स में भी काफी एक्टिव रहता था। इसी दौरान वह कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस के संपर्क में आया। इसी बीच उनका किसी छात्र नेता से झगड़ा हो गया। जिसके बाद उनकी क्राइम की दुनिया में एंट्री की नींव पड़ी।

कार लूट केस में गिरफ्तार हुआ, कस्टडी से भागा संपत नेहरा के स्टूडेंट से गैंगस्टर बनने की शुरुआत जनवरी 2016 में हुई। जब वह बंदूक की नोक पर कार लूटने के केस में गिरफ्तार हुआ। इसके बाद जून, 2017 को वह साथी कैदी के साथ पुलिसकर्मी की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर फरार हो गया था। इसके बाद वह लॉरेंस का भरोसेमंद बन गया। संपत को गैंगवार, हथियार सप्लाई और हवाला मनी के मामले में एक्सपर्ट माना जाता है। इसके अलावा वह सटीक निशाने वाला शार्प शूटर माना जाता है।

संपत ने 2 बार सलमान खान को मारने की कोशिश की

1. पहली बार पिस्तौल होने की वजह से नहीं मार सका पुलिस सूत्रों की माने तो 2021 में लॉरेंस ने काले हिरण का शिकार का बदला लेने के लिए सलमान खान को मारने के लिए संपत नेहरा को सुपारी दी थी। प्लान के मुताबिक वह मुंबई भी पहुंच गया था। वह मुंबई के वाशी इलाके में रहा। जहां से उसने सलमान के घर यानी 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' की रेकी की थी।

संपत ने मौका देख कर सलमान पर गोली भी चलाने का प्लान बना लिया था। हालांकि, उसके पास जो पिस्तौल थी उससे दूर तक निशाना नहीं साधा जा सकता था। सलमान हमेशा बॉडीगार्ड से घिरे रहते हैं, इसलिए हमले के विफल होने की संभावना देख लॉरेंस के कहने पर संपत ने यह हमला कैंसिल कर दिया था।

2. दूसरी बार स्प्रिंग राइफल मंगाई, पर गिरफ्तार हो गया पहली बार नाकामयाब होने के बाद संपत ने दूसरी बार सलमान खान पर हमला करने का प्लान बनाया। इस बार उसने अपने गांव के दिनेश फौजी के जरिए एक RK स्प्रिंग राइफल मंगवाई थी। ये राइफल लॉरेंस ने अपने जानकार अनिल पंड्या से 3-4 लाख में खरीदी थी, लेकिन जब राइफल दिनेश के पास थी, तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उससे पूछताछ के बाद संपत नेहरा भी गिरफ्तार हो गया।

तीन राज्यों का इनामी गैंगस्टर संपत नेहरा संपत नेहरा हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के साथ दिल्ली में भी एक्टिव रहा। इन चारों जगह उस पर 65 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इसके अलावा गैरइरादतन हत्या, फिरौती और डकैती के भी केस चल रहे हैं। संपत पर हरियाणा पुलिस ने 1 लाख, राजस्थान और पंजाब पुलिस ने 50-50 हजार का इनाम रखा हुआ था।

बठिंडा जेल से निकलते वक्त सवा लाख रुपए के जूते, 18 हजार की जींस पहने मिला करीब 9 महीने पहले राजस्थान पुलिस संपत नेहरा को बठिंडा की हाई सिक्योरिटी जेल से रिमांड पर लेने आई थी। उस दौरान संपत के बाल काफी लंबे थे। संपत ने करीब सवा लाख रुपए के जूते पहने हुए थे। उसकी जींस लगभग 18 हजार रुपए की थी। वहीं टी-शर्ट करीब 4 हजार रुपए और जैकेट करीब 35 हजार रुपए का था।

राजस्थान पुलिस नहीं चाहती थी कि बदमाश अच्छे लुक में आमजन के सामने आए। इसलिए राजस्थान पुलिस ने संपत को लाने के दौरान उसके बाल छोटे करा दिए। फिर उसके जूते उतरवाकर उसे चप्पल दी। कपड़े उतरवा कर उसे फटी हुई टी-शर्ट दे दी।

पंजाब पुलिस को बताई थी गोगामेड़ी कत्ल की साजिश राजस्थान में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या में भी संपत नेहरा का नाम सामने आया। दरअसल, हत्या से पहले पंजाब की बठिंडा पुलिस ने हथियार तस्करी के केस में संपत नेहरा को प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। इसी दौरान उसने अपने टारगेट के बारे में बताया।

जिसमें सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का भी नाम था। जिसमें यह भी पता चला कि उसने गोगामेड़ी की हत्या के लिए AK-47 का भी इंतजाम कर लिया था। इस बारे में पंजाब पुलिस ने राजस्थान पुलिस को अलर्ट भी भेजा था। हालांकि गोगामेड़ी की हत्या के बाद उसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.