फर्स्‍ट वीकेंड में ही डूब गई 'गणपत' की लुटिया, 46वें दिन दम साधे टिकी है 'जवान', 'फुकरे 3' भी गुल'

Updated on 23-10-2023 03:29 PM
टाइगर श्रॉफ और कृति सेननन की नई रिलीज 'गणपत' का हाल बॉक्‍स ऑफिस पर बुरा है। अपने फर्स्‍ट वीकेंड में यह फिल्‍म दर्शकों को रिझाने में नाकाम साबित हुई है। हालांकि, बावजूद इसके मेकर्स फिल्‍म को लगातार प्रमोट कर रहे हैं। उम्‍मीद यही थी कि टाइगर और कृति की जोड़ी 'हीरोपंती' जैसा जादू चला पाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ओपनिंग डे पर शुक्रवार को इस फिल्‍म ने महज 2.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। कायदे से पहले वीकेंड में रविवार को फिल्‍म की कमाई बढ़ी चाहिए थी, लेकिन शनिवार के बाद रविवार को एक बार फिर कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को ही रिलीज दिव्‍या खोसला कुमार की 'यारियां 2' डिजास्‍टर साबित हुई है। जबकि शाहरुख खान की 'जवान' और पुलकित सम्राट की 'फुकरे 3' भी अब अपने आख‍िरी दौर में है।

Ganapath Collection: 'क्‍वीन' फेम विकास बहल की 'गणपत' एक डायस्‍टोपियन एक्‍शन फिल्‍म है। इसमें अमिताभ बच्‍चन भी हैं। कहानी भविष्‍य की एक ऐसी दुनिया के बारे में है, जहां अपराध और अन्‍याय का साम्राज्‍य है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को तीसरे दिन 'गणपत' ने महज 2.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि एक दिन पहले शनिवार को फिल्‍म ने 2.25 करोड़ रुपये और शुक्रवार को 2.50 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह तीन दिनों में 'गणपत' ने महज 6.9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है।

Ganapath Collection: 'क्‍वीन' फेम विकास बहल की 'गणपत' एक डायस्‍टोपियन एक्‍शन फिल्‍म है। इसमें अमिताभ बच्‍चन भी हैं। कहानी भविष्‍य की एक ऐसी दुनिया के बारे में है, जहां अपराध और अन्‍याय का साम्राज्‍य है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को तीसरे दिन 'गणपत' ने महज 2.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि एक दिन पहले शनिवार को फिल्‍म ने 2.25 करोड़ रुपये और शुक्रवार को 2.50 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह तीन दिनों में 'गणपत' ने महज 6.9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है।

फर्स्‍ट वीकेंड में ही ड‍िजास्‍टर साबित हुई 'यारियां 2'

Yaariyan 2 Box Office Collection: शुक्रवार को ही रिलीज हुई दिव्‍या खोसला कुमार, पर्ल वी पुरी और मीजान जाफरी की 'यारियां 2' का हाल और भी बुरा है। इस फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये कमाए थे। शनिवार को फिल्‍म ने 55 लाख रुपये कमाए, जबकि रविवार को भी 55 लाख रुपये की कमाई हुई है। इस तरह फर्स्‍ट वीकेंड में फिल्‍म ने महज 1.6 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है।

'जवान' की वर्ल्‍डवाइड कमाई 1146 करोड़ पार

Jawan Total Collection: बॉक्‍स ऑफिस पर अब शाहरुख खान की 'जवान' भी आख‍िरी दौर में हैं। रिलीज के 46वें दिन रविवार को फिल्‍म ने देश में 50 लाख रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। एटली ने डायरेक्‍शन में बनी इस ऑल टाइम ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म का भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर टोटल कलेक्‍शन अब 638.98 करोड़ रुपये है। जबकि इसका वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 1146 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है।

100 करोड़ क्‍लब में शामिल नहीं हो पाएगी 'फुकरे 3'!

Fukrey 3 Collection: पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा और पंकज त्र‍िपाठी जैसे दिग्‍गजों से सजी कॉमेडी फिल्‍म 'फुकरे 3' का असर भी अब कम हो चला है। रिलीज के 25वें दिन इस फिल्‍म ने रविवार को 28 लाख रुपये कमाए हैं। एक दिन पहले शनिवार को फिल्‍म ने 24 लाख रुपये कमाए थे। 'फुकरे 3' का टोटल कलेक्‍शन अब 25 दिनों के बाद 93.97 करोड़ रुपये है। उम्‍मीद थी कि यह फिल्‍म 100 करोड़ क्‍लब में शामिल हो जाएगी। लेकिन जिस तरह से अब फिल्‍म लाखों में कमा रही है, आगे 6 करोड़ रुपये और जोड़ना इसके लिए टेढ़ी खीर साबित होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
 21 September 2026
पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और साफ-सुथरे पारिवारिक ड्रामे के लिए मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ इतिहस दोहराने बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।…
 21 September 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' रिलीज से पहले ही विवादों में घ‍िर गई है। यह फिल्‍म बिहार के बिहटा में वन देवी मंदिर की कहानी पर…
 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
Advt.